फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोतवाली का घेराव करने पर ग्रामीणों पर लाठीचार्ज, 15 लोग हिरासत में

Tue, 28 Jun 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Jun 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
Baton charged on villagers, 15 people in custody
लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला

विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर गांव चिटहेरा के ग्रामीणों ने मंगलवार को दादरी कोतवाली का घेराव किया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने पर ग्रामीणों पर लाठियां बरसाकर उन्हें खदेड़ा गया।

Baton charged on villagers, 15 people in custody
लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला

लाठीचार्ज से नाराज सैकड़ों महिला और पुरुष कोतवाली पहुंचे और गिरफ्तारी दी। चिटहेरा बिजलीघर पर प्रदर्शन के दौरान निगम अधिकारियों ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस से शिकायत की थी।

Baton charged on villagers, 15 people in custody
लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीण भी निगम अधिकारियों पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने एक नहीं सुनी, जिस पर पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baton charged on villagers, 15 people in custody
लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला

लाठीचार्ज होने पर प्रदर्शनकारियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने करीब 15 लोगों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लेने की सूचना मिलने पर गांव चिटहेरा के सैकड़ों-महिला पुरुष कोतवाली आ गए और घेराव कर गिरफ्तारी देने की मांग पर अड़ गए।

विज्ञापन
Baton charged on villagers, 15 people in custody
लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला

करीब चार घंटे तक कोतवाली का घेराव रखने के बाद भी बातचीत चलती रही, लेकिन उसके बाद भी कोई निर्णय नहीं हो सका। ग्रामीण हिरासत में लिए लोगों को रिहा करने की मांग पर अड़े रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed