{"_id":"580d95384f1c1bc24dbc22b4","slug":"10-round-firing-at-financer-office-assistant-died","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दफ्तर में बैठकर देख रहा था भारत-न्यूजीलैंड का मैच, अचानक घुसे बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग में ले ली जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दफ्तर में बैठकर देख रहा था भारत-न्यूजीलैंड का मैच, अचानक घुसे बदमाश ताबड़तोड़ फायरिंग में ले ली जान
Mon, 24 Oct 2016 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गीता कॉलोनी इलाके में रविवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक फाइनेंसर के कार्यालय में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। वारदात में फाइनेंसर के सहयोगी की मौत हो गई। प्राथमिक जांच में रुपये की लेन-देन को लेकर गोलीबारी किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है।
2 of 5
murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार रविवार शाम करीब पौने छह बजे साहिबाबाद, गाजियाबाद निवासी वीनू पंडित (35) अपने सहयोगी फाइनेंसर आकाश चौहान के साथ उसके गीता कॉलोनी ब्लॉक-10 स्थित कार्यालय में क्रिकेट मैच देख रहा था।
3 of 5
murder
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार युवक वहां पहुंचे और कार्यालय के बाहर से ही अंधाधुंध फायरिंग कर दी। 8-10 राउंड गोली चलाने के बाद बदमाश फरार हो गए। कार्यालय में बैठे वीनू पंडित को पांच गोलियां लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
murder
- फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने वीनू पंडित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से एक पिस्टल और कारतूस मिले हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि उसमें पूरी वारदात कैद हो गई है।
विज्ञापन
5 of 5
murder
- फोटो : murder
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद से फाइनेंसर आकाश गायब है। प्राथमिक जांच में रुपये की लेन-देन को लेकर गोलीबारी की बात सामने आई है। वीनू पंडित पर 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ कर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।