फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi New Year Eve: सांझ ढलते ही नए साल का इस्तकबाल करने निकली दिल्ली, पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़

Sat, 31 Dec 2022 09:14 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 31 Dec 2022 09:14 PM IST
विज्ञापन
New Year Eve Delhi people came out to welcome the New Year celebrated in hotels
नए साल की पूर्व संध्या पर जश्न मनाते लोग - फोटो : अमर उजाला
संगीत की तेज धुन, चमचमाती लाइटें, दिल में जोश, चेहरों पर मुस्कान और हर तरफ जश्न का माहौल, साल की आखिरी शाम दिल्लीवाले नए साल का इस्तकबाल करने के लिए घरों से निकल पड़े। शनिवार को अंधेरा ढलते ही कनॉट प्लेस, इंडिया गेट समेत सभी बड़े बाजारों व पर्यटक स्थलों पर लोगों की खासी भीड़ दिखी।
New Year Eve Delhi people came out to welcome the New Year celebrated in hotels
नए साल की पूर्व संध्या पर लोगों को जाम से भी जूझना पड़ा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के कई बड़े होटलों, रेस्तरां व बार में नए साल का जश्न मनाया गया। परिवार और दोस्तों के साथ ही नए साल का स्वागत किया। कनॉट प्लेस में इस साल भी जश्न मनाने के लिए युवाओं की काफी भीड़ उमड़ी। उधर, जश्न के रंग को बेरंग होने से बचाने के लिए पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
New Year Eve Delhi people came out to welcome the New Year celebrated in hotels
दिल्ली में लॉकडाउन - फोटो : पीटीआई-फाइल फोटो
2022 के आखिरी दिन शनिवार सुबह से ही दिल्ली में जश्न जैसा माहौल नजर आने लगा था। इसकी वजह भी थी, क्योंकि दो साल की कोरोना की बंदिशों से दिल्लीवालों ने घरों में कैद रहकर नया साल मनाया था। इस बार हर कोई सज-धजकर दो साल की कसक दूर करने को तैयार दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
New Year Eve Delhi people came out to welcome the New Year celebrated in hotels
नए साल की पूर्व संध्या पर घूमने निकले लोग - फोटो : अमर उजाला
युवाओं में तो नए साल के जश्न को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह नजर आया। सभी ने अपने-अपने तरीके से खास अंदाज में नए साल का जश्न मनाया। कोई होटलों व रेस्तरां में आयोजित पार्टियों में पहुंचा तो किसी ने दिनभर घूम फिरकर मौजमस्ती की। हमेशा की तरह कुछ युवाओं की टोलियों ने बाइक और कार में सवार होकर सड़कों पर अपनी रफ्तार के साथ जश्न मनाया। ज्यादातर लोगों ने नए संकल्प, नई उम्मीद के साथ 2022 को अलविदा और 2023 का इस्तकबाल किया। राजधानी में कई जगहों पर तो लोग शाम से ही डीजे की धुनों पर थिरकते नजर आए।
विज्ञापन
New Year Eve Delhi people came out to welcome the New Year celebrated in hotels
नए साल की पूर्व संध्या पर घूमने निकले लोग - फोटो : अमर उजाला
उधर, सूरज ढलने के साथ लोगों की संख्या सड़कों पर बढ़ती गई। कनॉट प्लेस, इंडिया गेट समेत दूसरी जगहों पर लोगों की लाइन लग गई। जैसे-जैसे नए साल का समय नजदीक आता गया, जश्न का दौर तेज होता गया। यूं तो सभी ने नए साल के जश्न का भरपूर लुत्फ उठाया, लेकिन पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजामों के चलते कुछ लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed