{"_id":"5ef802338ebc3e42f95f16f2","slug":"couple-commits-sucide-in-ghaziabad-indirapuram-both-committed-suicide-due-to-family-feud","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद दंपती सुसाइड केस में चौंकने वाला खुलासा, सामने आया हैरान करने वाला सच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद दंपती सुसाइड केस में चौंकने वाला खुलासा, सामने आया हैरान करने वाला सच
Sun, 28 Jun 2020 08:19 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 28 Jun 2020 08:19 AM IST
विज्ञापन
couple commits sucide in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम के ज्ञानखंड एक में शुक्रवार को फ्लैट में अलग-अलग कमरे में फंदे पर लटके मिले पति और पत्नी के शव का शनिवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में फांसी लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। पुलिस जांच में पारिवारिक कलह में दोनों के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। शनिवार शाम को हिंडन श्मशान घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इंदिरापुरम में पति-पत्नी ने किया सुसाइड
- फोटो : प्रभात पांडेय
शनिवार सुबह निखिल और पल्लवी के परिजन गाजियाबाद पहुंचे। उसके बाद दोपहर में दो डॉक्टरों के पैनल ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत हैंगिंग से होने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने खुद ही अपने हाथ की नस काटने की कोशिश की थी। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि पहले निखिल ने इसके बाद पल्लवी ने आत्महत्या की।
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : प्रभात पांडेय
जांच में पारिवारिक विवाद में दोनों के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। सीओ इंदिरापुरम अंशु जैन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की बात कही गई है। परिजनों की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। शाम को दोनों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने शाम करीब छह बजे हिंडन श्मशान घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : प्रभात पांडेय
ये था मामला
इंदिरापुरम के ज्ञानखंड में एक फ्लैट में निजी कंपनी के सेल्स मैनेजर निखिल (31) और उनकी पत्नी पल्लवी (28) का शव फंदे पर लटका मिला था। पास में नौ माह का बच्चा फर्श पर खेलता हुआ मिला था। महिला ने ग्रेटर नोएडा निवासी अपनी बहन को एक मैसेज भेजकर नौ माह के बेटे के घर पर अकेले होने की बात कही थी।
इंदिरापुरम के ज्ञानखंड में एक फ्लैट में निजी कंपनी के सेल्स मैनेजर निखिल (31) और उनकी पत्नी पल्लवी (28) का शव फंदे पर लटका मिला था। पास में नौ माह का बच्चा फर्श पर खेलता हुआ मिला था। महिला ने ग्रेटर नोएडा निवासी अपनी बहन को एक मैसेज भेजकर नौ माह के बेटे के घर पर अकेले होने की बात कही थी।
विज्ञापन
गाजियाबाद में दंपती ने की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
बहन ने मैसेज देखकर अपनी सहेली को मौके पर भेजा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पुलिस को महिला के हाथ पर कट के निशान मिले थे। बेड पर खून से सना एक चाकू भी मिला था। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था।