फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जो काम सरकारें दशकों में न कर पाईं, लॉकडाउन ने 10 दिन में कर दिखाया, यमुना की ये तस्वीरें हैं गवाह

Mon, 06 Apr 2020 10:49 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 06 Apr 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus lockdown cleans river yamuna black water goes blue air also clean see photos government to study this
लॉकडाउन के बाद यमुना नदी हुई निर्मल (बाईं तस्वीर वर्तमान की है और दाईं तस्वीर लॉकडाउन के पहले की है) - फोटो : अमर उजाला

कहते हैं कि हर चीज के दो पहलू होते हैं, एक अच्छा और एक बुरा। इसी तरह देश में 21 दिन का जो लॉकडाउन है उसकी वजह से देशवासियों को अपने घरों में रहने को मजबूर होना पड़ा है, देशभर में फैक्टरियां बंद हो गई हैं जिससे कई लोगों पर बेरोजगारी का संकट भी आ गया है। लेकिन इसी लॉकडाउन की वजह से प्रकृति अपने असली स्वरूप में आ गई है। जहां एक ओर देश के सभी राज्यों व शहरों की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है, वहीं गंगा और यमुना जैसी बेहद प्रदूषित हो चुकी नदियां भी साफ दिखने लगी हैं। जहां पहले इनका पानी काला-गंदा दिखता था, वहां अब यह पानी स्वच्छ और निर्मल दिखाई देता है। हमारी इस खबर में जानिए कि कैसे नदियां खुद साफ हो गई हैं और इन्होंने सरकारों को वो मॉडल दिया है जिससे इन्हें आगे भी साफ रखने के लिए कदम उठाए जा सकते हैं....


 

Coronavirus lockdown cleans river yamuna black water goes blue air also clean see photos government to study this
निर्मल हुई यमुना - फोटो : अमर उजाला

यमुना की अविरलता और निर्मलता के लिए केंद्र व दिल्ली सरकार के प्रयास बीते करीब तीन दशकों से बेशक कामयाब न हो सके हों, लेकिन 10 दिन के लॉकडाउन के दौरान नदी को खुद ही अपने को साफ कर लिया है। नदी का जल नीला होने साथ ही नजदीक जाने पर उसकी तली भी इस वक्त दिख रही है। लॉकडाउन से पहले काले पानी से लबालब नदी दूर से नाले सरीखी नजर आती थी। यानी यमुना ने खुद को पुनर्जीवित करने का अपना मॉडल पेश कर दिया है।

Coronavirus lockdown cleans river yamuna black water goes blue air also clean see photos government to study this
लॉकडाउन से पहले वाली प्रदूषित यमुना - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस से पैदा हुए संकट के इस दौर में विशेषज्ञ नदी की अपने स्तर पर की जाने वाली साफ-सफाई को भविष्य के मॉडल के तौर पर देख रहे हैं, जिसके सहारे सभी नदियों को पुनर्जीवित करना संभव हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus lockdown cleans river yamuna black water goes blue air also clean see photos government to study this
निर्मल हुई यमुना - फोटो : अमर उजाला

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर केंद्र व राज्य सरकारों ने लॉकडाउन के दौरान नदी के इस नैसर्गिक मॉडल को समझ लिया और उसके अनुसार योजनाएं बनाईं तो बगैर बड़े पैमाने पर मानवीय व वित्तीय संसाधन लगाए नदियों को साफ-सुथरा रखा जा सकेगा। इससे देश की बड़ी आबादी की जल संकट की समस्या भी दूर होगी।

विज्ञापन
Coronavirus lockdown cleans river yamuna black water goes blue air also clean see photos government to study this
दिल्ली में साफ हुई हवा, लॉकडाउन के बाद साफ नीला दिख रहा आसमान - फोटो : अमर उजाला

उधर, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और दिल्ली जल बोर्ड इस तरह के बदलावों का अध्ययन करने की योजना तैयार कर रहा है। सीपीसीबी के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि बोर्ड जल्द ही नदी से सैंपल लेगा। इसके आधार पर देखा जाएगा कि लॉकडाउन का नदी की सेहत पर असर क्या रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed