फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Corona virus in delhi death dead body of delhi woman cremation in dispute nigam bodh ghat stops it

CoronaVirus: दिल्ली में कोरोना से मृत महिला का डॉक्टरों की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 14 Mar 2020 02:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 14 Mar 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
Corona virus in delhi death dead body of delhi woman cremation in dispute nigam bodh ghat stops it
कोरोना वायरस से मृत दिल्ली की महिला का निगमबोध घाट में किया अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में जिस महिला की कोरोना वायरस से मौत हुई थी, उसका अंतिम संस्कार सुबह विवादों में फंस गया। हालांकि बाद में डॉक्टरों की मौजूदगी में उसका दाह संस्कार किया गया। दिल्ली के जनकपुरी निवासी 68 वर्षीय महिला में बीते गुरुवार को ही संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद उसे गंभीर हालत में आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों के अनुसार महिला को बीपी और हाइपरटेंशन की परेशानी थी। शुक्रवार रात 8 बजे महिला मरीज ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार परिजन जब उसके पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि करने के लिए यमुना बाजार स्थित निगमबोध घाट पहुंचे तो समस्या यह आ गई कि महिला का अंतिम संस्कार किस विधि से किया जाए।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक घाट के कर्मचारी का कहना था कि इस महिला का अंतिम संस्कार इलेक्ट्रिक दहन से होना चाहिए। वह ये भी बता रहे थे कि शव के साथ जो डॉक्टर आए हैं, उनका भी यही कहना है कि किसी और तरीके से महिला का अंतिम संस्कार नहीं हो सकता। इस तरीके का संस्कार(इलेक्ट्रिक दहन) लोधी रोड श्मशान घाट पर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें कि परिजन चाहते थे कि महिला का अंतिम संस्कार किसी भी तरीके से कर दिया जाए, जिसमें सीएनजी शवदाह भी शामिल है। लेकिन घाट के कर्मचारियों ने कहा कि जब तक इस बाबत उन्हें पुख्ता या लिखित में नहीं बताया जाएगा, वह संस्कार कैसे होने दें।

तीन घंटे बाद मोर्चरी पहुंचा कोरोना मरीज का शव

Corona virus in delhi death dead body of delhi woman cremation in dispute nigam bodh ghat stops it
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

बताते हैं कि इस विवाद के चलते सुबह महिला का अंतिम संस्कार रुक गया था और साथ में आए डॉक्टर अपने सीनियर से बात कर रहे थे तो घाट के कर्मचारी एमसीडी कमिश्नर को फोन लगा रहा थे। सूत्रों का कहना तो ये भी है कि घाट के वरिष्ठ पदाधिकारी स्वास्थ्य मंत्रालय से भी बात करने में लगे थे।

बाद में जब सभी असमंजस खत्म हो गए तो महिला का इलेक्ट्रिक दहन के माध्यम से अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के वक्त परिजनों के साथ ही डॉक्टर भी मौजूद थे जिससे किसी प्रक्रिया में कोई बाधा न पहुंचे और कोई लापरवाही न बरती जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed