फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल: तीसरी लहर में रंगों से तय होगी दिल्ली की चाल, तस्वीरों में जानिए कैसे काम करेगा कलर कोड

Sat, 10 Jul 2021 06:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 10 Jul 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus color code will decide lockdown and unlock in delhi DDMA makes solid plan to fight third wave know how color code will work
color code delhi - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में कोरोना के घटते-बढ़ते मामलों के बीच अनलॉक व लॉकडाउन के लिए सरकार के फैसले का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नियत संख्या से संक्रमण के मामले कम होने से शहरी गतिविधियां अपने आप खुल जाएंगी। वहीं, मामले बढ़ने के क्रम में दिल्ली में बंदिशें लगने लगेंगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विभाग (डीडीएमए) ने शुक्रवार को ग्रेडेड रिस्पॉस एक्शन प्लान लागू कर दिया है। इसके तहत संक्रमण के मामलों के आधार पर कलर कोड तय होगा। पीले से लाल की तरफ बढ़ने पर पाबंदी लगेगी और लाल से हरे की तरफ जाने पर छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि डीडीएमए ने ग्रेडेड रिस्पॉस एक्शन प्लान को पास किया है। दिल्ली के लिए यह बेहद अहम है। जैसा कि अभी तक सरकार हर सप्ताह के अंत में विचार-विमर्श करके दिल्ली में अलग-अलग गतिविधियों के खोलने या बंद करने का फैसला लेती रही है। यह काफी संवेदनशील रहता है। वहीं, आम लोगों को भी पता नहीं होता कि इस सप्ताह क्या खुलेगा और क्या नहीं खुलेगा?

जानिए डीडीएमए ने जो कलर कोड डिसाइड किया है वह कैसे काम करेगा और दिल्ली में कब क्या खुला रहेगा और क्या बंद रहेगा....

Coronavirus color code will decide lockdown and unlock in delhi DDMA makes solid plan to fight third wave know how color code will work
color code delhi - फोटो : अमर उजाला

अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, अब जब यह ग्रेडेड रिस्पॉस एक्शन प्लान जनता के बीच होगा। इससे लोगों को पता चल सकेगा कि कितने केस बढ़ने पर लॉकडाउन लगेगा और कितने केस घटने पर लॉकडाउन खुलता जाएगा। इसमें कलर कोडिंग की गई है।

Coronavirus color code will decide lockdown and unlock in delhi DDMA makes solid plan to fight third wave know how color code will work
color code delhi - फोटो : अमर उजाला

केजरीवाल का मानना है कि योजना बहुत अच्छी है। इससे कोरोना संक्रमण सीमित रखने में मदद मिलेगी। वहीं, आम लोग भी अपनी गतिविधियों का नियोजन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus color code will decide lockdown and unlock in delhi DDMA makes solid plan to fight third wave know how color code will work
color code delhi - फोटो : अमर उजाला

तीसरी लहर के लिए भी सरकार तैयार
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली सरकार संभावित तीसरी लहर के लिए भी तैयारी कर रही है। कोरोना के डेल्टा प्लस वेरिएंट को फैलने से रोकने के लिए भी हर जरूरी कदम उठाए गए हैं।  

विज्ञापन
Coronavirus color code will decide lockdown and unlock in delhi DDMA makes solid plan to fight third wave know how color code will work
color code delhi - फोटो : अमर उजाला

वहीं, तेजी से वैक्सीनेशन भी किया जा रहा है। हालांकि, केजरीवाल का मानना है कि बीच-बीच में वैक्सीन की कमी के चलते गति धीमी पड़ जा रही है। अगर हमें वैक्सीन और ज्यादा उपलब्ध हो जाए, तो हम कम समय में पूरी आबादी का वैक्सीनेशन कर पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed