फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की यूं हुई थी राजनीति में एंट्री, पढ़ें उनके बारे में सबकुछ

Fri, 28 Jun 2019 02:10 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 28 Jun 2019 02:10 PM IST
विज्ञापन
Congress spokesman Vikas Chaudhary had entered politics from INLD
vikas chaudhary - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी ने वर्ष 2010 में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। विकास चौधरी की मेहनत और पार्टी के प्रति लगन को देखते हुए इनेलो ने उन्हें वर्ष 2011 में पार्टी का युवा जिलाध्यक्ष बना दिया था। इस दौरान वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की नजरों में भी आ गए थे। 
Congress spokesman Vikas Chaudhary had entered politics from INLD
विकास चौधरी - फोटो : अमर उजाला
मगर वर्ष 2014 विधानसभा चुनाव के दौरान फरीदाबाद विधानसभा से पार्टी टिकट नहीं मिलने से नाराज विकास ने वर्ष 2015 में इनेलो को बाय-बाय कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। वर्ष 2010 में बलदेव अलावलपुर युवा इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष थे। विकास चौधरी और अलावलपुर के बीच अच्छी मित्रता थी और वह ही विकास को इनेलो में ले गए थे। 
Congress spokesman Vikas Chaudhary had entered politics from INLD
कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी पर बरसाई गोलियां - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2011 में इनेलो में विकास को युवा इनेलो का जिलाध्यक्ष बनाया गया। वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में विकास ने हिसार में इनेलो प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला के लिए प्रचार किया। इस दौरान वे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में भी आ गए। उन्होंने 2014 विधानसभा चुनाव में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से इनेलो की टिकट मांगी, लेकिन इनेलो सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने उन्हें टिकट नहीं दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress spokesman Vikas Chaudhary had entered politics from INLD
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
इससे नाराज चौधरी ने वर्ष 2015 इनेलो को छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इस दौरान वह कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष अशोक तंवर के संपर्क में आए और कुछ ही समय में उनके विश्वासपात्रों में शामिल हो गए थे। 
विज्ञापन
Congress spokesman Vikas Chaudhary had entered politics from INLD
विलाप करती हुईं विकास चौधरी की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2017 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्मशताब्दी कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने एक कमेटी का गठन किया। इस कमेटी का विकास चौधरी को प्रवक्ता बनाया गया। यहां प्रवक्ता के रूप में विकास चौधरी के अच्छे काम को देखते हुए अशोक तंवर ने बाद में विकास को प्रदेश कांग्रेस का प्रवक्ता बना दिया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed