फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5 घंटे लगा जनता दरबार, CM को गिनाई यह समस्याएं

Mon, 09 Oct 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 09 Oct 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
cm attended janta darbar for five hours
गुरुग्राम जॉन हॉल में जनता की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री मनोहरलाल - फोटो : सभी फोटो सुदर्शन झा

प्रदेश में तीन साल के भाजपा शासन में पहली बार रविवार को गुरुग्राम में मुख्यमंत्री का जनता दरबार लगा। 300 समस्याएं रखी गई, लेकिन औपचारिकता से आगे नहीं बढ़ पाया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रहते हुए भी किसी भी समस्या का तत्काल समाधान नहीं हो पाया। जनता दरबार में संबंधित अधिकारियों की लापरवाही की शिकायत के बावजूद मुख्यमंत्री का तेवर तल्ख नहीं दिखा। केवल एक मामले में मुख्यमंत्री ने जांच अधिकारी के निलंबन के आदेश दिए। एक मामले में विधायक का गांव में दौरा नहीं करने की शिकायत भी जनता ने मुख्यमंत्री से की।

cm attended janta darbar for five hours
गुरुग्राम जॉन हॉल में जनता की समस्याएं सुनते मुख्यमंत्री मनोहरलाल - फोटो : सभी फोटो सुदर्शन झा

जनता दरबार में 300 में से केवल 57 मामले को मुख्यमंत्री ने सुना। बाकी शिकायतों को नत्थी करके रख लिया गया। इस पर प्रशासन को कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। संबंधित विभागों के अधिकारियों को 10 दिन में कार्रवाई करके एक्शन टेकन रिपोर्ट उनके पास भेजने के निर्देश दिए हैं। जनता दरबार के साथ जिला ग्रीवेंस कमेटी की बैठक हुई। उसमें भी 28 मामले रखे गए, लेकिन तत्काल समाधान नहीं मिला। ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में मीडिया को भी दूर रखा गया।

cm attended janta darbar for five hours
गुरुग्राम जॉन हॉल में जनता की समस्याएं सुनने के लिए टोकन नंबर से मिला प्रवेश

गुरुग्राम के सिविल लाइन स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद् हॉल में पहली बार हो रहे जनता दरबार से लोगों को बहुत उम्मीद थे। सुबह 07.00 बजे से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सभी लोगों की समस्या को लेकर एक टोकन दिया गया। करीब 300 लोगों ने अपनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जनता दरबार में पहुंचे, लेकिन मुख्यमंत्री ने सभी की समस्याओं को सुनने के बजाय कुछ समस्याआें को सुनने के बाद चलते बने। जनता दरबार में पहुंचे अधिकांश समस्याएं बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी हुई थी तो कुछ अधिकारियों की लापरवाही और काम नहीं करने को लेकर था। इनमें से कई मामले तो ऐसे थे, जिनका पहले सीएम विंडो पर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक उनका निपटारा नहीं हुआ या उसे बंद कर दिया गया है। जबकि शिकायतकर्ता का दावा है कि उस मामले में अब तक उचित कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
cm attended janta darbar for five hours
गुरुग्राम जॉन हॉल में जनता अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री तक पहुँचाने के लिए इंतजार करते हुए

बिल्डरों के मामले को मुख्यमंत्री ने टरकाया
जनता दरबार में बिल्डरों से जुड़ी समस्याओं को लेकर एक दर्जन से अधिक लोग पहुंचे, लेकिन शिकायतकर्ताओं को मुख्यमंत्री से जनता दरबार से कोई हल नहीं मिला। सभी मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक महीने का इंतजार कर लें, हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी का काम जल्द शुरू होने वाला है। जल्द ही चेयरमैन नियुक्त होंगे। उसके बाद समस्याओं का समाधान होगा। अपेक्स सोसाइटी की शिकायतकर्ता नरेंद्र ने सीधे तौर पर कहा कि इस मामले में डीटीपी कोई काम  नहीं कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, यदि ज्यादा परेशानी है तो कोर्ट जाओ। एक शिकायतकर्ता गुरदीप सिंह का कहना है कि यदि मुख्यमंत्री के दरबार में भी समाधान नहीं मिले तो फिर ऐसे दरबार का क्या फायदा।

विज्ञापन
cm attended janta darbar for five hours
गुरुग्राम जॉन हॉल में जनता की समस्याएं सुनने पहुचे मुख्यमंत्री मनोहरलाल

इस मामले में मुख्यमंत्री ने की कार्रवाई
गांव घाटा निवासी ने बताया कि उसके घर का बिजली मीटर तथा तार आदि बिजली सामान चोरी हो गया था। जिसकी पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद शिकायत दर्ज की है। उसके बाद भी जांच अधिकारी एएसआई चरण सिंह मामले की जांच सहीं ढंग से करने की बजाय शिकायतकर्ता को ही धमका रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने एएसआई को निलंबित करने के आदेश दिए। वहीं, महेंद्रगढ़ में दबंगों के पीटने के बाद 21 माह बाद हरिजन आयोग के आदेश पर मामला दर्ज हुआ है। इलाज के लिए पीड़ित संदीप को लेकर परिवार वाले मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंचे, वहां से तत्काल सिविल अस्पताल भेजा गया और सिविल सर्जन को इलाज कराने के लिए कहा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed