{"_id":"5d91a37b8ebc3e017a2113a5","slug":"chinmayanand-case-congress-nyay-yatra-to-support-victim-law-student-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चिन्मयानंद केस: पीड़िता को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे कांग्रेसी, पुलिस ने कैसे खदेड़े? देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्मयानंद केस: पीड़िता को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे कांग्रेसी, पुलिस ने कैसे खदेड़े? देखें तस्वीरें
Mon, 30 Sep 2019 12:30 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 30 Sep 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
congress protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी चिन्मयानंद मामले में कांग्रेसी शाहजहांपुर में सड़क पर उतर गए हैं। उन्होंने न्याय यात्रा निकालने की कोशिश की है। हालांकि पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जिला प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन जेल भेज दिया।
कांग्रेसी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की न्याय पद यात्रा को जिला प्रशासन ने रोकते हुए कांग्रेस कार्यालय से कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी, कानपुर कैंट विधायक सुहेल अंसारी, राष्ट्रीय सचिव सचिन नायर, पूर्व एमएलसी नसीब पठान , सहित कई जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, विधायक दल के नेता अजय कुमार लल्लू सहित करीब 100 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। कुछ कार्यकर्ता पानी की टंकी पर भी चढ़ गए।
जितिन प्रसाद के साथ धक्का-मुक्की
- फोटो : अमर उजाला
वहीं जितिन प्रसाद को करीब 75 कार्यकर्ताओं को उनके आवास पर घेर रखा है। नगर मजिस्ट्रेट वनिता सिंह ने कहा बाहर निकलने की कोशिश की तो गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि बाहर निकलने को लेकर पुलिस से उनकी धक्का मुक्की भी हुई। जितिन ने कहा की सरकार की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ये आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि स्वामी चिन्मयानंद मामले में प्रशासन ने शाहजहांपुर में कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर धारा 144 लागू कर रखी है। जिला प्रशासन ने कांग्रेस कार्यालय से टैंट भी उखड़वा दिया है। कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर शाहजहांपुर में टाउन हॉल स्थित कांग्रेस दफ्तर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कांग्रेस दफ्तर पर बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
कांग्रेसी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस की ओर से प्रस्तावित न्याय पदयात्रा को प्रशासन ने अनुमति देने से इंकार कर दिया था। कांग्रेस की यह न्याय यात्रा शाहजहांपुर से लखनऊ तक होनी थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि यात्रा पर रोक त्योहारों के मद्देनजर लगाई गई है। यात्रा निकाले जाने से कानून व्यवस्था बिगड़ने का अंदेशा था।