फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Chief Secretary assault case Deputy CM manish sisodia will be interrogated by Delhi police today

मुख्य सचिव मारपीट मामला: आज दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से होगी पूछताछ

Fri, 25 May 2018 11:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 25 May 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
Chief Secretary assault case Deputy CM manish sisodia will be interrogated by Delhi police today
manish sisodia - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से मारपीट के मामले में पुलिस आज शाम 4:30 बजे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ करेगी। पुलिस ने उपमुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शुक्रवार सुबह 11 बजे उपलब्ध रहने को कहा था, लेकिन सिसोदिया ने असमर्थता जताई है। 
विज्ञापन


अब पुलिस उनके द्वारा दिए समयानुसार शाम को पूछताछ करेगी। पूछताछ की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। उत्तर जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि उपमुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को पुलिस को पत्र भेजा। 
विज्ञापन


जिसमें उन्होंने कहा कि पहले से तय कार्यक्रमों की वजह से वह शुक्रवार सुबह 11 बजे उपलब्ध नहीं हो सकते। वह शुक्रवार शाम 4:30 बजे पूछताछ के लिए उपलब्ध है। सिसोदिया के सरकारी आवास (एबी-17, मथुरा रोड) पर पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सीएम से पूछताछ के दौरान किया था ट्वीट 

Chief Secretary assault case Deputy CM manish sisodia will be interrogated by Delhi police today
उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उपमुख्यमंत्री से ज्यादा सवाल नहीं पूछे जाएंगे। वह बैठक में जरूर थे, मगर उन्होंने ज्यादा हस्तक्षेप नहीं किया था। अंशु प्रकाश मारपीट मामले में बैठक में मौजूद सभी विधायक, निजी सचिव, निजी स्टाफ समेत मुख्यमंत्री से पूछताछ हो चुकी है।

मामले की जांच उपायुक्त हरेंद्र कुमार सिंह की देखरेख में हो रही है। इस मामले में सिसोदिया आखिरी शख्स हैं जिनसे पूछताछ होनी है। इससे पहले इसी मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी पूछताछ हो चुकी है। 

पुलिस ने पिछले शुक्रवार को जब मुख्यमंत्री को पूछताछ के लिए बुलाया था उस समय उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने तंज कसते हुए ट्वीट किया था कि ‘अरे बाबू हमें क्यूं छोड़ दिया, हमें भी पूछताछ के लिए बुला लिया होता।’ अब दिल्ली पुलिस ने मनीष सिसोदिया को पूछताछ के लिए बुला लिया है। 
 

ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग होगी 

Chief Secretary assault case Deputy CM manish sisodia will be interrogated by Delhi police today
cm arvind kejriwal
पुलिस अधिकारियों के अनुसार उपमुख्यमंत्री से भी पूछताछ की ऑडियो व वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ प्रक्रिया की ऑडियो व वीडियो रिकार्डिंग की गई थी।

मुख्यमंत्री ने कोर्ट में याचिका दायर कर पूछताछ प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग मांगी है। अधिकारियों के अनुसार उपमुख्यमंत्री से ज्यादा सवाल नहीं पूछे जाएंगे। जांच में पता लगा है कि सिसोदिया बैठक में ज्यादातर समय चुप बैठे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed