अयोध्या में आखिर रामलला विराजमान हो गए। पूरे विधि-विधान के साथ भगवान के बाल रूप की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसी बीच रामलला की मूर्ति की बेहद खास तस्वीरें सामने आई हैं। शृंगार युक्त मूर्ति में भगवान के पूरे स्वरूप को देखा जा सकता है। तस्वीर में रामलला माथे पर तिलक लगाए बेहद सौम्य मुद्रा में दिख रहे हैं। दिल्ली के लोगों ने भी धूमधाम से जश्न मनाया।
2 of 7
सबरी के बेर
- फोटो : शुभम बंसल
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो गई है। 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म हो गया है। दिल्ली के लक्ष्मी नगर में एक बच्चा रामलला के रूप में दिखा वहीं एक बुजुर्ग दादी सबरी की तरह उसे निहारती हुईं नजर आईं। सबर के बेर जैसा दृश्य नजर आया।
3 of 7
दिल्ली के व्यापारियों में उत्साह
- फोटो : शुभम बंसल
सदर बाजार में 12 टूटी चौक पर अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर दिल्ली में भी व्यापारियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। चौक पर एलईडी लगाकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
4 of 7
राम की भक्ति में डूबी महिलाएं
- फोटो : शुभम बंसल
अयोध्या में भव्य राम मंदिर के रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह की झलक दिल्ली में भी देखने को मिली। मध्य दिल्ली के करोल बाग में एक कार्यक्रम के दौरान पूरे जोश और उत्साह में नाचते हुए एक गाने की धुन पर यह महिलाएं।
5 of 7
लोगों में दिखा जोश
- फोटो : भूपिंदर सिंह
अयोध्या में भव्य राम मंदिर के रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह की झलक दिल्ली में भी देखने को मिली। मध्य दिल्ली के करोल बाग में एक कार्यक्रम के दौरान पूरे जोश और उत्साह में दिखे लोग।