फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोटला में भारत-न्यूजीलैंड के दूसरा वनडे आजः इन रास्तों पर जाने से बचें, ये चीजें ना ले जाएं साथ

Thu, 20 Oct 2016 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Oct 2016 01:05 PM IST
विज्ञापन
care you must take before going out as second odi match between india and new zealand is in delhi
फिरोजशाह कोटला

फिरोजशाह कोटला स्टेडियम की तरफ आने से बचें


फिरोजशाह कोटला मैदान पर आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय दिन-रात्रि क्रिकेट मैच होने पर ट्रैफिक नियंत्रण के खास प्रबंध किए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (हैडक्वार्टर) गरिमा भटनागर के अनुसार, स्टेडियम के पास बहुत ही सीमित पार्किंग हैं। इसमें सिर्फ लेवल लगे हुए वाहन पार्क होंगे। मैच वाले दिन बहादुरशाहर जफर मार्ग और जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर दोनों कैरिज्वे पर वाहनों को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी।

care you must take before going out as second odi match between india and new zealand is in delhi

पार्क एंड राइड की सुविधा यहां से मिलेगी
पार्क एंड राइड की सुविधा शांतिवन पार्किंग से मिलेगी। लेवल लगे वाहन चालक रिंग रोड, जेएलएन मार्ग, आसफ अली रोड और बहादुरशाह जफर मार्ग से जाकर दिल्ली गेट से यू-टर्न ले सकते हैं। पी1, पी1ए, लेवल वाले वाहन बहादुरशाह जफर मार्ग होकर जा सकते हैं। इसके अलावा डीडीसीए भी प्रगति मैदान, आईपी एक्सटेंशन और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से विशेष बसें चलेंगी।

care you must take before going out as second odi match between india and new zealand is in delhi
न्यूजीलैंड - फोटो : getty

इन गेटों से स्टेडियम में जा सकते हैं
गेट नंबर 1 से लेकर सात तक स्टेडियम के दक्षिणी दिशा स्थित हैं। इन गेटों के लिए बहादुरशाह जफर मार्ग से जाया जा सकता है। गेट नंबर आठ से लेकर 15 पूर्वी दिशा में स्थित हैं। इन गेटों के लिए जेएलएन मार्ग और अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल से जा सकते हैं। गेट नंबर 16 से 18 स्टेडियम के पश्चिमी दिशा में हैं और बहादुर शाह जफर मार्ग और पेट्रोल पंप की तरफ से जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
care you must take before going out as second odi match between india and new zealand is in delhi
- फोटो : getty
इन मार्गों पर ट्रैफिक परिवर्तित रहेगा
क्रिकेट मैच को देखते हुए डायवर्जन किया जाएगा। मैच शुरू होने के समय करीब आधा घंटा ट्रैफिक बाधित रहेगा। इस दौरान विष्णु दिगंबर मार्ग से बहादुरशाह जफर मार्ग, राजधाट से लेकर जेएलएन मार्ग, दरियागंज से बहादुरजफर मार्ग, गुरू नानक चौक से आसफ अली मार्ग तक वाहनों के आने-जाने की अनुमति नहीं होगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से आग्रह किया है कि सुबह 11 बजे से लेकर  रात 10.30 बजे तक इन मार्गों की तरफ आने से बचें। ये मार्ग हैं- राजघाट से जेएलएन मार्ग, जेएलएन मार्ग पर कमला मार्केट गोल चक्कर से दिल्ली गेट, आसफ अली रोड पर तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट, बहादुरशाह जफर मार्ग पर रामचरण अग्रवाल चौक से दिल्ली गेट।
विज्ञापन
care you must take before going out as second odi match between india and new zealand is in delhi
टीम इंडिया - फोटो : getty

दर्शक ये चीजें साथ न लाएं
दिल्ली पुलिस ने मैच देखने के लिए आने वाले लोगों से आग्रह किया है कि वह इलेक्ट्रॉनिक सामान लैपटॉप, कैमरा, वीडियो कैमरा, रेडियो, डिजिटल डायरी, रिमोट कंट्रोल कार चाबी, खाने का सामान, पानी की बोतल, सिगरेट लाइटर, माचिस, चाकू व हथियार न लेकर आएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed