फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काश! रावण दहन के साथ ये 10 परेशानियां भी हो जातीं भस्म

Tue, 11 Oct 2016 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Oct 2016 12:09 PM IST
विज्ञापन
can we burnt these 10 evils from our city on this dusshera
- फोटो : अमर उजाला

आज दशहरा है। बुराई के प्रतीक रावण के पुतले को जलाकर लोग जश्न मनाएंगे। बुराई पर अच्छाई की जीत से लोग उत्साहित होंगे। हालांकि यह हर साल होता है। यही वजह है कि इस बार लोग कई अन्य परेशानियों को भी रावण के पुतले के साथ भस्म होते देखना चाहते हैं। लेकिन इसके लिए आपको और हम सबको कंधे से कंधे मिलाकर साथ देना होगा। तभी इन परेशानियों से निजात मिल पाएगी।

can we burnt these 10 evils from our city on this dusshera
- फोटो : अमर उजाला
1- जाम की समस्या है आम
शहर में जाम की समस्या आम हो गई है। इससे निजात पाने के लिए शहर के 23 प्वाइंट चिह्नित किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जाम को लेकर सर्वे भी किया जा रहा है। लेकिन यह समस्या दूर नहीं हो पा रही है। सुबह और शाम के पीक आवर में यह समस्या ज्यादा गंभीर हो जाती है। कई बार वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर पर भी काफी प्रयास किए गए। लेकिन शहर को जाम की समस्या से मुक्ति नहीं मिल पाई है।

 
can we burnt these 10 evils from our city on this dusshera
- फोटो : अमर उजाला
2- अतिक्रमण का जाल हर ओर
शहर में अतिक्रमण का जाल लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। सेक्टर-18 सहित अन्य सेक्टरों के अलावा गांवों में भी अतिक्रमण का जाल घटने के बजाए बढ़ता जा रहा है। अतिक्रमण के भी कई रूप हो गए हैं। कहीं तो यह स्थायी है तो कहीं अस्थायी। हालांकि इससे निजात दिलाने के लिए अधिकारियों की ओर से किसी तरह की बड़ी कार्रवाई नहीं होती।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
can we burnt these 10 evils from our city on this dusshera
- फोटो : व‌िवेक न‌िगम
3- टूटी सड़कें कब होंगी ठीक
बारिश के बाद शहर की सड़कों का हाल बेहाल हो चुका है। कई सड़कें टूटी पड़ी हैं। इस बार टूटी सड़कों के रिपेयरिंग में लापरवाही बरती जा रही है। अगर ऐसा नहीं होता तो सड़कों में गड्ढे नहीं दिखते। हालांकि यहां गांवों में भी सड़कों के निर्माण की जरूरत महसूस की जा रही है। आलम यह है कि सेक्टर-62 में टूटी पड़ी सड़कों पर जैसे तरह पैचअप कर काम चलाया जा रहा है। 

 
विज्ञापन
can we burnt these 10 evils from our city on this dusshera
ramleela - फोटो : कुमार संजय
4- यातायात नियम तोड़ते वाहनों की भरमार
शहर में यातायात नियम तोड़ने में वाहन चालक सबसे आगे हैं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाए जाने के बावजूद इनकी संख्या में कोई कमी नजर नहीं आती। रोजाना 200-250 चालान होने के बावजूद नियम तोड़ने वाले सामने आ जाते हैं। सबसे ज्यादा रांग साइड और अवैध पार्किंग के मामले सामने आते हैं। यही नहीं हेलमेट नहीं पहनने और बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने में भी नोएडा के निवासी आगे हैं। यहां जरूरी यह है कि लोगों को खुद ही जागरूक होना होगा और नियमों को मानना होगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed