फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैब चालक हत्याकांड: आफताब को पहले ही हो गया था बड़ी वारदात का शक, बेटे को इस बहाने से किया कॉल और...

Tue, 08 Sep 2020 09:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा/दादरी
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा/दादरी Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Sep 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
cab driver murder case Aftab had already suspected of major crime Called son before murder
Cab driver murder case - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम से बुलंदशहर सवारी छोड़ने गए कैब चालक आफताब आलम की ग्रेटर नोएडा के बादलपुर इलाके में रविवार रात बदमाशों ने नृशंस हत्या कर दी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड स्थित मोहन स्वरूप अस्पताल के पास पुलिस को आफताब बुरी तरह घायल अवस्था में मिले थे। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


 
cab driver murder case Aftab had already suspected of major crime Called son before murder
कैब चालक आफताब का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, युवती को छोड़कर लौट रहे चालक आफताब हुसैन को कैब में बैठे आरोपियों पर संदेह हो गया था। फास्टैग में पैसा नहीं होने पर बेटे को फोन कर रिचार्ज करने को कहने के बाद बगैर कॉल काटे मोबाइल जेब में रख दिया था। 41 मिनट से अधिक की ऑडियो रिकॉर्डिंग में आरोपियों की आवाज कैद है। 
 
cab driver murder case Aftab had already suspected of major crime Called son before murder
कैब चालक का बेटा - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का आरोप है कि रिकॉर्डिंग में  बातचीत के अलावा ‘जय श्रीराम’ बोलने के लिए कहने की आवाज भी सुनाई दे रही है। परिजनों के मुताबिक युवती पहले कई बार आफताब की कैब से गुरुग्राम से बुलंदशहर जा चुकी है। आफताब बुलंदशहर ईंटारोड़ी स्थित घर पर युवती को वापस छोड़कर घर लौट रहे थे। इस दौरान उनकी कार में जबरन बदमाश बैठ गए थे। आशंका जताई जा रही है कि सवारी बनकर कार में जबरन बैठे बदमाशों ने लूटपाट के बाद उससे मारपीट की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
cab driver murder case Aftab had already suspected of major crime Called son before murder
मृतक का बेटा - फोटो : अमर उजाला
शराब की पेशकश के साथ धर्म पर बातचीत 
आफताब के रिश्तेदार तरबेज और बेटे साबिर का कहना है कि कैब में सवार हुए आरोपियों ने धर्म आदि को लेकर बातचीत शुरू कर दी थी। बेटे साबिर को आफताब को शराब की भी पेशकश करने और धर्म आदि को लेकर चर्चा करने की भी आवाज सुनाई दी। हालांकि यह सब बातें उन्होंने एफआईआर में  नहीं लिखवाईं। उनका कहना है कि पुलिस ने उनसे कहा कि वह आगे इसे बयान में शामिल कर लेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जो बोला वही एफआईआर में लिखा गया। 
विज्ञापन
cab driver murder case Aftab had already suspected of major crime Called son before murder
अस्पताल में पुलिस और डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
परिजनों की तहरीर के आधार पर  केस दर्ज कर लिया गया है। लूट और हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है। आरोपियों की तस्वीर लुहारली टोल के सीसीटीवी में कैद हुई है। उनकी पहचान व गिरफ्तारी का प्रयास जारी हैं। पड़ताल में किराये के विवाद की आदि की बात सामने आ रही है। अन्य पहलुओं से भी जांच चल रही है। रिकार्डिंग सुनी है, उसमें किसी चने आदि बेचने वाले से बातचीत के दौरान वह शब्द सुनाई दिया है। - हरीश चंदर, डीसीपी सेंट्रल नोएडा जोन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed