फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुराड़ी केस में सामने आया चौंकाने वाला सच, नारायणी देवी ने सबसे बाद में की थी आत्महत्या

Fri, 13 Jul 2018 08:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Jul 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
burari case Narayani Devi had committed suicide in the last
- फोटो : अमर उजाला
बुराड़ी केस में बड़ा खुलासा हुआ है। बुजुर्ग महिला नारायणी देवी की पोस्टमार्ट रिपोर्ट भी आई गई है।  नारायणी देवी ने भी आत्महत्या की थी। टीम का मानना है कि नारायणी देवी ने सबसे आखिर में आत्महत्या की थी। आत्महत्या का अनुष्ठान करने वाले भाटिया परिवार के फंदे पर किसी भी 12वें शख्स के फिंगर प्रिंट नहीं मिले हैं।  दिल्ली पुलिस अभी तक घर में किसी बाहरी व्यक्ति की मौजूदगी का अनुमान लगा रही थी, लेकिन फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने इससे इंकार किया है।
burari case Narayani Devi had committed suicide in the last
भाटिया परिवार के किसी भी सदस्य के शरीर, कपड़े और फंदे के अलावा घर में मौजूद अन्य वस्तुओं पर किसी भी अन्य सदस्य के निशान नहीं मिले हैं। बता दें कि 2 जुलाई को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में पूरे परिवार का पोस्टमार्टम हुआ था। अगले दिन अमर उजाला ने 10 लोगों की ही मौत फांसी से होने की खबर दी थी, जिसे अब पुलिस एंटी मॉर्टम हैंगिंग बता रही है। साथ ही प्रिंयका के शरीर पर मिले लाल निशान और हाथों में मेहंदी का जिक्र भी किया था।
burari case Narayani Devi had committed suicide in the last
burari death case - फोटो : जी पाल
बताया जा रहा है कि ललित, भुवनेश और टीना के शरीर पर नारायणी देवी के अलावा प्रतिभा के हाथों के निशान पाए गए हैं। सूत्रों के अनुसार घर में जितने भी फिंगर प्रिंट मिले हैं, वे सभी भाटिया परिवार के ही हैं। हालांकि टीम का यह अंदेशा लगाना कि बुजुर्ग महिला नारायणी देवी ने आखिर में आत्महत्या की है, सवालों के घेरे में है। पड़ोसियों के अनुसार नारायणी देवी चलने-फिरने में असमर्थ थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
burari case Narayani Devi had committed suicide in the last
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की थ्योरी को लेकर फिलहाल फॉरेंसिक विशेषज्ञ सहमत नहीं दिखाई दे रहे हैं। विशेषज्ञों की मानें तो बेशक इन लोगों ने स्वयं फांसी लगाई है, लेकिन मौके का मुआयना करने के बाद यह कहना अतिश्योक्ति नहीं है कि इन लोगों को घटना के वक्त कोई और ही शख्स निर्देश दे रहा था। एक सामान्य परिवार के लिए इस तरह योजनाबद्घ तरीके से आत्महत्या करना आसान कार्य नहीं है।
विज्ञापन
burari case Narayani Devi had committed suicide in the last
- फोटो : अमर उजाला
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि मरने वाले सभी 11 लोगों का अब मनोवैज्ञानिक पोस्टमार्टम (साइको एटोप्सी) करवाया जाएगा। इसके लिए मनोवैज्ञानिकों का पैनल बनाया जाएगा। भाटिया परिवार के सदस्य, रिश्तेदार व पड़ोसियों से पूछताछ करने के बाद सभी सदस्यों की मरने से पहले की मानसिक दशा पता की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed