बुराड़ी में 11 मौत की मिस्ट्री में घर से मिले रजिस्टर में चौंकाने वाला सच सामने आया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार रजिस्टर में लिखा है कि ललित में जब उसके पिता की आत्मा आती थी तो कुछ निर्देश देकर जाती थी। परिवार का जो सदस्य निर्देशों का पालन नहीं करता था तो उसे कुछ न कुछ सजा दी जाती थी।
कूलर के आगे नहीं सोने की दी जाती थी सजा
2 of 4
burari death case
- फोटो : जी पाल
ललित खुद को भी सजा देता था। इनमें टीवी नहीं देखना, कूलर के आगे नहीं सोना, ऊपर छत पर सोना आदि सजा दी जाती थी। कई बार ललित 15-15 दिन छत पर सोया था।
परेशान होने पर संपर्क साध सकते हैं
3 of 4
burari death case
- फोटो : जी पाल
जिन लोगों को ललित ने बताया कि उसके ऊपर उसके पिता की आत्मा आती है तो उनसे वह कहता था कि कोई परेशानी हो तो उसको बता सकते हैं। हालांकि ललित कम ही लोगों को बताता था कि उसमें उसके पिता की आत्माएं आती हैं।
ललित ज्यादातर भलाई की बात करता था
4 of 4
burari death case
- फोटो : हिमांशु सोनी
कुछ रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया कि ललित ज्यादातर भलाई वाले उपदेश देता था। वह बच्चों को पढ़ाई करने के लिए कहता था। वह बच्चों को टीवी व मोबाइल से दूर रहने के लिए कहता था।