दिल्ली के बुराड़ी के संतनगर में एक ही परिवार के लोगों की सामूहिक आत्महत्या के बाद इस परिवार के एक सदस्य को बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। ये ऐसा सम्मान है जिससे इस सदस्य का नाम अमर हो जाएगा।
2 of 5
burari death case
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि भाटिया परिवार के 11 सदस्यों की सामूहिक आत्महत्या के बाद परिवार के 12वें सदस्य यानी घर के पालतू कुत्ते टॉमी की 22 जुलाई की शाम को हार्ट अटैक से मौत हो गई। बता दें कि परिवार के सभी सदस्यों की मौत भी रविवार को हुई थी और टॉमी की मौत भी रविवार को ही हुई। हालांकि टॉमी ही वो सदस्य है जिसे बड़ा सम्मान मिल रहा है।
3 of 5
burari death case
- फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि बुराड़ी कांड के बाद टॉमी को नोएडा के सेक्टर-55 में कुत्तों के लिए काम करने वाली सामाजिक संस्था हाउस ऑफ स्ट्रे एनिमल की क्लीनिक में लाया गया था। यहां टॉमी का इलाज चल रहा था और यहीं उसकी मौत हो गई। अब इस संस्था के संस्थापक संजय महापात्रा ने फैसला लिया है कि वो टॉमी के नाम पर नोएडा में जानवरों के लिए फ्री ओपीडी खोलेंगे।
4 of 5
burari death case
- फोटो : अमर उजाला
इस तरह से किसी के भी नाम पर किसी संस्था का नाम होना काफी सम्मान की बात है। ऐसे में बुराड़ी जैसी घटना के परिवार का सदस्य ऐसा सम्मान पाए तो यह काफी बड़ी बात है।
5 of 5
burari death case
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सामाजिक संस्था हाउस ऑफ स्ट्रे एनिमल में टॉमी का इलाज चल रहा था। बता दें कि जब से टॉमी को नोएडा लाया गया था उसकी तबियत खराब चल रही थी। हालांकि उसकी तबियत में सुधार होने लगा था। उसने खेलना भी शुरू कर दिया था। लेकिन रविवार को अचानक ही टॉमी को दिल का दौरा पड़ा और उसकी मौत हो गई।