फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीच सड़क सांड ने महिला पर किया हमला, गले में सींग घुसा पटक-पटक कर ले ली जान

Sun, 21 May 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 21 May 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
 bull rattled with woman wearing red sari, killed by horn in faridabad
DEMO PIC

लोगों के घरों में झाडू-पोछे का काम कर लौट रही एक महिला को सांड ने दर्दनाक तरीके से सींग से मार-मारकर जान ले ली। महिला को बचाने पहुंचे दो युवकों को भी सांड ने घायल कर दिया। बाद में नगर निगम दस्ते ने किसी तरह से सांड को पकड़ा, तब महिला का शव मौके से उठाया जा सका। पुलिस अधिकारी सांड को पागल बता रहे हैं। 

 bull rattled with woman wearing red sari, killed by horn in faridabad
BULL ATTACK

घटना शहर के सैनिक कॉलोनी की है। सैनिक कॉलोनी निवासी राजू की पत्नी राधा (28) घरों में झाड़ू पोछा लगाने का काम करती है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह काम कर घर लौट रही थी। रास्ते में एक सांड राधा की लाल साड़ी देख कर भड़क गया और उसे टक्कर मार कर गिरा दिया। राधा की चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग उसे बचाने आगे बढ़े तो सांड ने उन्हें भी दौड़ा लिया। राधा कुछ संभली ही थी कि सांड ने लौट कर उसके पेट में सींग मार दिए, दर्द से कराहते हुए वह जमीन पर गिर पड़ी। 

 bull rattled with woman wearing red sari, killed by horn in faridabad
BULL ATTACK

इस दौरान सांड ने सींग से उस पर और दो तीन वार कर दिए। एक सींग उसके गले में घुस गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हिम्मत बांध कर दो युवक आगे बढ़े तो सांड़ ने उन्हें भी सींग मार कर घायल कर दिया, किसी तरह भाग कर दोनों ने सुरक्षित जगह पर चढ़ कर अपनी जान बचाई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 bull rattled with woman wearing red sari, killed by horn in faridabad
BULL ATTACK

मौके पर सैनिक कॉलोनी चौकी पुलिस और नगर निगम फरीदाबाद का आवारा पशु दस्ता पहुंचा। सांड को पकड़ने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन
 bull rattled with woman wearing red sari, killed by horn in faridabad
BULL ATTACK

एसजीएम नगर थाने के एएसआई लेखराज ने बताया कि सांड के हमले में घायल दो युवकों को सेक्टर 21 स्थित एशियन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद महिला शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed