बुलंदशहर के स्याना बवाल प्रकरण में मृतक युवक सुमित के पिता व भाई ने बृहस्पतिवार को एसएसपी को अपने शपथ पत्र भेजे हैं। इसमें उन्होंने कहा है कि उपचार के लिए ले जाते वक्त सुमित ने इंस्पेक्टर पर उसे गोली मारने व अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट करने की बात कही थी।
बीते तीन दिसंबर को बवाल के दौरान गोली लगने से स्याना के गांव चिंगरावठी निवासी युवक सुमित की भी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने छह दिन बाद मृतक के पिता अमरजीत की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ सुमित की हत्या का मामला दर्ज किया था। अमरजीत ने इस मामले में पुलिस पर सुमित को गोली मारने का आरोप लगाया था।
3 of 5
bulandshahr
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को अधिवक्ता राम सुभव शर्मा ने बताया कि सुमित के पिता अमरजीत व भाई विनीत कुमार ने एसएसपी को शपथपत्र सौंपे हैं। जिसमें उन्होंने बताया है कि घटना वाले दिन गोली लगने के बाद पिता व भाई उसे औरंगाबाद सीएचसी लेकर पहुंचे थे, जहां से हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया गया था।
4 of 5
Bulandshahr
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान रास्ते में सुमित ने बताया था कि उसे इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह ने गोली मारी है। साथ ही सुमित का कहना था कि इस दौरान चिंगरावठी चौकी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों ने भी उसके साथ मारपीट की थी।
5 of 5
bulandshahr violence
- फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता का कहना है कि सुमित हत्याकांड में एसएसपी को शपथ पत्र दे दिए गए हैं। अधिवक्ता ने बताया कि वह इस मामले को बिना फीस के ही लड़ेंगे।