फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेरों पर दुल्हन ने किया ऐसा फिल्मी ड्रामा देखने वालों के छूटे पसीने, उतारा शादी का जोड़ा और...

Tue, 20 Jun 2017 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 20 Jun 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
bride full filmy drama in wedding, first got fainted then stubbornned for wedding with boy friend
wedding - फोटो : सांकेत‌िक ‌च‌ित्र

बुलंदशहर के एक बारातघर में हो रही शादी में दुल्हन का फिल्मी ड्रामा देखकर बाराती और घराती हैरान रह गए। सोमवार आधी रात से शुरू हुआ दुल्हन का ड्रामा मंगलवार दोपहर तक चलता रहा।

bride full filmy drama in wedding, first got fainted then stubbornned for wedding with boy friend
wedding - फोटो : सांकेत‌िक च‌ित्र

प्रेमी से शादी के लिए दुल्हन ने फेरों पर चक्कर आने का ड्रामा रचा। उसके बाद प्रेमी से शादी करने पर अड़ गई। गुस्साए परिजन दुल्हन को बारातघर में ही छोड़कर लौट गए। दुल्हन का हंगामा देख दूल्हा पक्ष मंगलवार दोपहर तक इंतजार करता रहा, लेकिन बाद में वह भी लौट गया। वह प्रेमी को फोन करके बारातघर बुलाती रही। प्रेमी ने भी दुल्हन से ही विवाह करने की बात स्वीकारी है। बाद में पुलिस ने उसको परिजनों की सुपुदर्गी में दे दिया।

bride full filmy drama in wedding, first got fainted then stubbornned for wedding with boy friend
wedding - फोटो : सांकेत‌िक ‌च‌ित्र

औरंगाबाद के एक गांव का परिवार दिल्ली में रहता है। उसने बेटी की शादी शुगर मिल कालोनी निवासी युवक से तय की थी। सोमवार रात परिजन व रिश्तेदार बेटी को लेकर जहांगीराबाद के एक बारातघर में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
bride full filmy drama in wedding, first got fainted then stubbornned for wedding with boy friend
wedding - फोटो : सांकेत‌िक ‌च‌ित्र

दूल्हा एवं दुल्हन पक्ष की ओर से शादी की रस्म शुरू हो गईं। जयमाला के बाद फेरे शुरू होते ही दुल्हन ने चक्कर आने का नाटक किया। बेटी की हालत खराब देखकर परिजन घबरा गए और तत्काल चिकित्सक को बुलाया।

विज्ञापन
bride full filmy drama in wedding, first got fainted then stubbornned for wedding with boy friend
wedding - फोटो : सांकेत‌िक ‌च‌ित्र

चिकित्सक ने जांच के बाद दुल्हन को बिल्कुल फिट बताया। यह सुनते ही दूल्हा एवं दुल्हन पक्ष के होश उड़ गए। पता चला कि दुल्हन ने चक्कर आने का ड्रामा रचा था। परिजन और रिश्तेदारों ने दुल्हन से पूछा कि ऐसा क्यों कर रही है। इस पर दुल्हन ने जवाब दिया कि वह बीबीनगर के युवक से प्रेम करती है और उसी से शादी करेगी। इस दौरान परिजनों के समझाने पर भी वह नहीं मानी। ऐसे में दुल्हन के बदहवास परिजन उसको बारातघर में ही छोड़कर चले गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed