दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में एक ऐसी सनसनीखेज घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है जो न सिर्फ राजधानी दिल्ली में महिला सुरक्षा की क्या हालत है वो दर्शाता है बल्कि एकतरफा प्रेमी की क्रूरता भी दिखाता है। सीसीटीवी फुटेज में एक सनकी आशिक को उसकी प्रेमिका का गला रेतते देखा जा सकता है।
2 of 5
फर्श बाजार में सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- फोटो : अमर उजाला
फर्श बाजार इलाके में शक की वजह से नाबालिग प्रेमिका का गला रेतने वाले आरोपी प्रेमी को पुलिस ने छज्जूपुर में उसके रिश्तेदारों के यहां से दबोच लिया। आरोपी की पहचान दीपक यादव (22) के रूप में हुई है।
3 of 5
फर्श बाजार में सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी। पुलिस आरोपी दीपक से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
4 of 5
फर्श बाजार में सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय परिवार के साथ रहती है। पिछले करीब तीन साल से पीड़िता की दीपक नामक से दोस्ती हुई थी। दोनों अक्सर मिलते जुलते थे। रविवार को आरोपी घुमाने की बात कर पीड़िता को फर्श बाजार इलाके में चर्च कब्रिस्तान के पास ले आया।
5 of 5
फर्श बाजार में सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
- फोटो : अमर उजाला
यहां आरोपी उससे झगड़ा करने लगा। आरोपी दीपक का कहना था कि किशोरी का किसी और के साथ भी चक्कर है। इसी कहासुनी के बीच आरोपी ने चाकू निकालकर किशोरी पर हमला शुरू कर दिया। पीड़िता अपनी जान बचाने के लिए गली में भागी तो आरोपी ने उसके गले पर चाकू से वार कर दिया। पीड़िता वहीं गिर गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।