{"_id":"5b4c8ff04f1c1b4f748b50a2","slug":"bollywood-stars-love-on-rahul-gandhi-tweet-on-sacred-game","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेक्रेड गेम्स पर किए राहुल गांधी के ट्वीट पर बॉलीवुड बरसा रहा प्यार, इन दिग्गजों ने की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्रेड गेम्स पर किए राहुल गांधी के ट्वीट पर बॉलीवुड बरसा रहा प्यार, इन दिग्गजों ने की तारीफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, नई दिल्ली
Updated Mon, 16 Jul 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
sacred game
'नेटफ्लिक्स' की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ विवादित डायलॉग बोलने के आरोपी एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को दिल्ली हाईकोर्ट से जहां राहत मिली है। वहीं, इस मामले पर राहुल के ट्वीट के बाद बॉलीवुड उन पर प्यार बरसा रहा है।
Trending Videos
राहुल गांधी
बता दें कि सेक्रेड गेम्स पर राहुल गांधी ने 14 जुलाई को ट्वीट किया था। इस ट्वीट में राहुल ने लिखा था, बीजेपी/आरएसएस विश्वास करते हैं कि अभिव्यक्ति की आजादी की पुलिसिंग और उसे नियंत्रित करने की जरूरत है। मैं विश्वास करता हूं कि यह स्वतंत्रता हमारा मौलिक अधिकार है। मेरे पिता देश की सेवा में जिए और मर गए। एक काल्पनिक वेब सीरीज के कैरेक्टर के विचार उसे कभी नहीं बदल सकते।
anurag kashyap
राहुल के इस ट्वीट के बाद जहां सोशल मीडिया यूजरों ने उन्हें काफी ट्रोल किया वहीं बॉलीवुड के दिग्गजों ने उन्हें खूब सराहा। अनुराग कश्यप ने राहुल के ट्वीट को रीट्वीट कर लिखा- "ये हुई न बात (दैट्स अ येय...)"
That’s a yay ... https://t.co/umv05MLJXc
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) July 14, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
SWARA BHASKAR
हर तरह के मुद्दों पर अपनी राय रखने वाली स्वरा जो हमेशा ही ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं उन्होंने भी राहुल की तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। स्वरा ने लिखा- यह प्रभावी बात है कि राहुल गांधी जैसे मुख्यधारा के राजनेता अभिव्यक्ति की आजादी और सेंसरशिप पर इतना साफ सुथरा और विकासशील मत रखते हैं। यह उनकी परिपक्वता और उदारता को दिखाता है कि उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों को अपने निजी स्वार्थ के आड़े नहीं आने दिया।
It is impressive that a mainstream politician like @RahulGandhi is taking this clear & progressive stand on freedom of expression & censorship. Also it’s gracious & mature that he is able to set aside the personal for the larger goal of democratic rights. #CreditWhereDue 👏🏾👏🏾 https://t.co/cfEU0S2KaS
— Swara Bhasker (@ReallySwara) July 14, 2018
विज्ञापन
Rahul Gandhi
इन दोनों के साथ ही कई और बॉलीवुड शख्सियतों ने राहुल के ट्वीट की प्रशंसा की है। ये राहुल के ट्वीट का ही असर है कि कोलकाता कांग्रेस ने वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के अभिनेता नवाजुद्दीन के खिलाफ किया केस वापस ले लिया है।