फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल के इस्तीफे को इस भाजपा नेता ने भी अस्वीकारा, बोले- मनोरंजन होता रहना चाहिए

Sat, 25 May 2019 04:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 25 May 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
bjp mp parvesh verma says rahul, gandhi should not resign our entertainment is must
- फोटो : पीटीआई

2014 के बाद 2019 में भी कांग्रेस की करारी हार होने से कांग्रेस के अंदर और बाहर हर ओर राहुल गांधी के इस्तीफे की चर्चा है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने राहुल से इस्तीफा न देने के लिए कहा है। वहीं इस बीच एक भाजपा सांसद का भी बयान आया है कि राहुल को इस्तीफा नहीं देना चाहिए क्योंकि...। जानिए आखिर कौन हैं वो भाजपाई सांसद और वो क्यों नहीं चाहते कि राहुल गांधी इस्तीफा दें...

bjp mp parvesh verma says rahul, gandhi should not resign our entertainment is must
- फोटो : रवि बत्रा
भाजपा के वो सांसद हैं परवेश वर्मा जिन्होंने दिल्ली में सबसे बड़ी जीत हासिल की है। परवेश वर्मा से जब पूछा गया कि कांग्रेस पार्टी अपनी हार पर मंथन कर रही है और उन्होंने इस्तीफे की भी पेशकश की है तो उन्होंने इस पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सुबह उठना चाहिए था। आईने के सामने जाकर अपना इस्तीफा वहां दिखाकर कहना चाहिए था कि मैं इस्तीफा देता हूं। फिर वहीं कहना चाहिए था कि मैं इस्तीफा स्वीकार करता हूं और इस्तीफा स्वीकार हो जाता। इसके बाद उन्होंने कुछ ऐसा कहा जो राहुल गांधी पर तीखा व्यंग था।
bjp mp parvesh verma says rahul, gandhi should not resign our entertainment is must
- फोटो : रवि बत्रा

उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि राहुल गांधी इस्तीफा दें क्योंकि समय-समय पर हमारा भी मनोरंजन होता रहना चाहिए।

इसके साथ ही परवेश वर्मा से जब उनकी जीत के बारे में पूछा गया तो वह बोले कि वह अपने पिता को यह जीत समर्पित करते हैं। उन्हें गर्व है कि वह ऐसे पिता के बेटे हैं और ऐसे परिवार में पैदा हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp mp parvesh verma says rahul, gandhi should not resign our entertainment is must
- फोटो : रवि बत्रा
हालांकि बताया जा रहा है 23 मई को नतीजों के दिन ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के सामने इस्तीफे की पेशकश की थी जिसे सोनिया गांधी ने अस्वीकार करते हुए कांग्रेस वर्किंग कमेटी में फैसले की बात कही थी। सूत्रों के अनुसार मनमोहन सिंह ने भी राहुल से अकेले में बातचीत कर उन्हें समझाया था। इसके बाद से यह बात चल रही थी कि राहुल 25 मई को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में इस्तीफा दे सकते हैं।
विज्ञापन
bjp mp parvesh verma says rahul, gandhi should not resign our entertainment is must
- फोटो : रवि बत्रा

पार्टी की इस बड़ी हार और उसके कारणों पर मंथन के लिए बुलाई गई सीडब्लूसी की बैठक में शनिवार को राहुल ने अपने इस्तीफे की पेशकश की जिसे कमेटी के सदस्यों ने अस्वीकार कर दिया। कहा तो ये भी जा रहा है कि राहुल गांधी बैठक में अपने इस्तीफे पर अड़े रहे और ये भी कहा कि प्रियंका गांधी भी अध्यक्ष नहीं बनेंगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गांधी परिवार का कोई सदस्य अध्यक्ष पद पर नहीं रहेगा। लेकिन सीडब्लूसी ने इसे सर्वसम्मति से खारिज कर दिया और राहुल गांधी को पार्टी के अंदर बदलाव करने की बात कही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed