{"_id":"5e4a234a8ebc3ee5bc0e3727","slug":"bjp-leader-murder-case-big-revealing-accused-husband-in-police-inquiry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता हत्याकांड: कातिल पति बोला-बीवी के थे प्रेम-संबंध, बेचना चाहती थी प्लॉट, इसलिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता हत्याकांड: कातिल पति बोला-बीवी के थे प्रेम-संबंध, बेचना चाहती थी प्लॉट, इसलिए...
Mon, 17 Feb 2020 10:53 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 17 Feb 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
bjp leader murder case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते सप्ताह भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश सचिव मुनेश गोदारा हत्याकांड में पुलिस पूछताछ में आरोपी पति सुनील ने नया खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि मुनेश की वारदात के बाद वह उसी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुदकुशी करना चाहता था। ऐन मौके पर उसके बेटे ने कनपटी से रिवॉल्वर हटा दी। आगे कोई रास्ता नहीं दिखने पर वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लाइसेंसी रिवॉल्वर भी बरामद कर ली जिसका लाइसेंस मुनेश और आरोपी के नाम से था।
bjp leader munesh
- फोटो : मुनेश के फेसबुक अकाउंट से
रविवार को पुलिस ने रिमांड पूरी होने के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर भोंडसी जेल भेज दिया। एक दिन कि रिमांड पर आरोपी सुनील गोदारा ने बताया कि उसकी पत्नी के किसी दूसरे से प्रेम-संबंध से वह काफी आहत था। पत्नी मुनेश के नाम से भिवानी के बाढड़ा गांव में स्थित दो प्लॉट थे।
bjp leader munesh
- फोटो : मुनेश के फेसबुक अकाउंट से
जिन्हें वह जबरन बेचना चाहती थी, इस बात से नाराज होकर उसने मुनेश को गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त उसके पिता व बेटा-बेटी भी मौके पर उपस्थित थे। बेटी काफी डर गई थी वह कोने में छिपी रही। जबकि बेटा अपने दादा के साथ हॉल में था। सुनील ने बताया कि वारदात के बाद उसी रिवॉल्वर को उसने कनपटी पर लगाकर खुदकुशी का प्रयास ही कर रहा था कि उसका बेटा आ गया और उसने रिवॉल्वर हटा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp leader munesh
- फोटो : मुनेश के फेसबुक अकाउंट से
वरना वह भी खुद को गोली मार लेता। बेटे और पिता को देखकर सुनील वहां से लाइसेंसी रिवॉल्वर और गाड़ी की चाबी लेकर चला गया। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी से लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक मुनेश गोदरा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मुख्य जांच में किया जाएगा बंटी को शामिल
इस पूरे हत्याकांड में मुनेश के साथ अवैध प्रेम संबंधों को लेकर चर्चा में आए स्थानीय भाजपा नेता बंटी गुर्जर को अब पुलिस मुख्य जांच में शामिल करने की तैयारी कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त (शहर) राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यारोपी से जो जानकारियां मिली है उसके आधार पर आरोपी बंटी गुर्जर को मुख्य जांच में शामिल किया गया है। आरोपी से जल्द ही पूछताछ शुरू की जाएगी।
इस पूरे हत्याकांड में मुनेश के साथ अवैध प्रेम संबंधों को लेकर चर्चा में आए स्थानीय भाजपा नेता बंटी गुर्जर को अब पुलिस मुख्य जांच में शामिल करने की तैयारी कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त (शहर) राजेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यारोपी से जो जानकारियां मिली है उसके आधार पर आरोपी बंटी गुर्जर को मुख्य जांच में शामिल किया गया है। आरोपी से जल्द ही पूछताछ शुरू की जाएगी।