{"_id":"5a7d74ad4f1c1b387b8b568a","slug":"birthday-special-mothers-article-bacame-a-boon-for-his-son-rahul-roy-that-he-led-in-aashiqie-movie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे स्पेशलः मां के आर्टिकल ने बनाया राहुल रॉय को फिल्म 'आशिकी' का हीरो, जानिए कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्थडे स्पेशलः मां के आर्टिकल ने बनाया राहुल रॉय को फिल्म 'आशिकी' का हीरो, जानिए कैसे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
rahul roy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज का दिन काफी खास है। आज बॉलीवुड की एक ऐसी शख्सियत का जन्मदिन है जिन्होंने अपने अभिनय से युवाओं के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई। वह एक ऐसा शख्स है जिसने कई बार असफलता को सफलता में बदला।
rahul roy
हम बात कर रहे हैं मशहूर एक्टर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और बीजेपी के सदस्य राहुल रॉय के बारे में। राहुल का आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। राहल रॉय ने अपना फिल्मी करियर 22 साल की उम्र में 'आशिकी' फिल्म से शुरू किया था। यह फिल्म ही उनकी पहचान बन गई। उनका जीवन युवाओं के लिए काफी प्रेरणादायक है। जो युवा जीवन में हार से निराश हो जाते हैं उन्हें राहुल रॉय के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
rahul roy
फिल्मों में आने से पहले राहुल ने अपने कॉलेज की पढा़ई दिल्ली से पूरी की। यहां उन्होंने मॉडलिंग भी शुरू की। राहुल के जीवन में पहला टर्निंग प्वाइंट तब आया जब उन्हें महेश भट्ट से मिलने का मौका मिला। उनका महेश भट्ट से मिलना किसी फिल्मी कहानी जैसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
rahul roy
हुआ ऐसा कि राहुल की मां इंदिरा रॉय का एक लेख महेश भट्ट ने पढ़ा। उन्होंने उस खूबसूरत लेख को पढ़ कर उनकी मां इंदिरा रॉय से मिलना चाहा। महेश जब राहुल की मां से मिले तो बातों-बातों में राहुल का भी जिक्र हुआ। मां ने महेश भट्ट को बताया कि बेटा मॉडलिंग करता है और फिर उन्होंन महेश भट्ट को राहुल की एक तस्वीर दिखाई।
विज्ञापन
rahul roy
तस्वीर देखकर महेश भट्ट ने राहुल को आशिकी फिल्म का प्रस्ताव दिया। राहुल की खुशी का ठिकाना ना रहा और उन्होंने झट से इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और 1990 में आशिकी रिलीज हुई। फिर क्या... जो हुआ अब तो वो हिस्ट्री है।