केरल के थिरूवनंथपुरम से कांग्रेस के लोकसभा सांसद शशि थरूर का आज 62वां जन्मदिन है। शशि थरूर जितना अपने निजी जीवन को लेकर विवादों में रहे हैं उससे ज्यादा वो आजकल अपनी इंग्लिश को लेकर चर्चा में रहते हैं। थरूर अक्सर ही ऐसे अंग्रेजी शब्दों का चयन अपने ट्वीट्स में करते हैं कि बड़े-बड़े भी डिक्शनरी खंगालने को मजबूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसे कौन से वो 5 अंग्रेजी के शब्द हैं जिन्होंने अमूल को भी थरूर का कार्टून बनाने पर मजबूर कर दिया।
5 बार जब थरूर की इंग्लिश पर बड़े-बड़े भी हुए डिक्शनरी खंगालने को मजबूर, अमूल ने भी दे डाला ट्रिब्यूट
WEBAQOOF- यह वेबकूफ शब्द है जिसका मतलब उन्होंने खुद अपने ट्वीट में बताया था कि, वो शख्स जो सोशल मीडिया या इंटरनेट पर दी गई हर जानकारी को सच मानता है।
Rodomontade- यही वो शब्द है जिसने अमूल को भी शशि थरूर का दीवाना बना दिया। एक ट्वीट में यह शब्द इस्तेमाल करने के बाद अमूल ने शशि थरूर का कार्टून भी बनाया था। इस शब्द का मतलब है- बढ़ा-चढ़ा कर बात करना या डींग मारना।
#Amul Topical: MP's fondness for tweeting big words like 'Rodomontade'! pic.twitter.com/26HlzjTM4U
FARRAGO- यह एक लातिन शब्द है जिसका मतलब है- एक ऐसी चीज या तथ्य जिसमें कई चीजों की मिलावट हो।
थरूर का यह शब्द उनके ट्वीट के दौरान सामने आया था जब रिपब्लिक टीवी के अरनब गोस्वामी ने अपने चैनल में थरूर की पत्नी सुनंदा की मौत वाली रात को लेकर कुछ खुलासे किए थे तब थरूर ने लिखा था पत्रकारों द्वारा तोड़ मरोड़ कर तथ्यों को पेश किया जा रहा है।
SNOLLYGOSTER- यह शब्द भी खुद थरूर ने ट्वीट कर इसका मतलब भी बताया था। जुलाई 2017 में ट्वीट किए गए इस शब्द का मतलब एक चालाक और असैंद्धांतिक राजनीतिक से है। यह शब्द उन्होंने नितिश कुमार के लिए किया था।