फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिजिटल दुनिया का सबसे बड़ा घोटालाः ये ठेकेदार दिलाते थे इस कंपनी को 'LIKES'

Sun, 05 Feb 2017 02:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 05 Feb 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
biggest online fraud of rupees 3700 crore: cyber cafe owners had contracts of likes
fraud company - फोटो : अमर उजाला

लाखों लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के भंडाफोड़ के बाद हापुड़ जिले के भी हजारों लोग सदमे में हैं। दरअसल, इस कंपनी में लोगों ने करोड़ों रुपये का निवेश कर रखा है। कंपनी का संचालक मूलरूप से पिलखुवा (हापुड़) का ही रहने वाला है।

biggest online fraud of rupees 3700 crore: cyber cafe owners had contracts of likes
गाजियाबाद के आरडीसी स्थित कंपनी का मुख्य सर्वर। - फोटो : अमर उजाला

कंपनी में हापुड़ और बाबूगढ़ समेत जिले के हजारों परिवारों ने पैसा लगाया है। कुछ कंप्यूटर सेंटर संचालकों ने लोगों की आईडी पर क्लिक के रूप में मिलने वाले कार्य को करने का ठेका ले रखा था। पूरे दिन निवेशकों के क्लिक करने के एवज में हजारों रुपये प्रतिदिन इन सेंटरों के संचालक कमा रहे थे।













 

biggest online fraud of rupees 3700 crore: cyber cafe owners had contracts of likes
गाजियाबाद स्थित कंपनी का ऑफिस जहां मुख्य सर्वर है। - फोटो : अमर उजाला

लेकिन बुधवार शाम कंपनी के नोएडा स्थित कार्यालय पर एसटीएफ द्वारा छापे की सूचना पर लोग सदमे में आ गए। बाबूगढ़ क्षेत्र में तो लोग सदमे में हैं। दरअसल, शार्टकट से पैसा कमाने के चक्कर में मजदूरी करने वाले लोगों ने ब्याज तक पर रुपये लेकर इस कंपनी में निवेश कर डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
biggest online fraud of rupees 3700 crore: cyber cafe owners had contracts of likes
fraud company - फोटो : लाल सिंह

वहीं, कुछ लोग तो अपनी नौकरियां छोड़कर इस धंधे में शामिल हो गए थे। ऐसी स्थिति में कंपनी बंद होती है तो हजारों लोग बर्बाद हो जाएंगे। हालांकि कुछ लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही सब कुछ सही हो जाएगा। इस स्थिति को लेकर पूरे दिन क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

विज्ञापन
biggest online fraud of rupees 3700 crore: cyber cafe owners had contracts of likes
fraud company - फोटो : लाल सिंह

एक राजनीतिक दल के पदाधिकारी ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि उसके और उसके भाई ने तो एक हजार से अधिक लोगों की आईडी लगवा रखी थीं। अगर यह कंपनी बंद हो गई तो उन्हें तथा उनके साथ आईडी लगाने वाले लोगों को कई लाख रुपये का नुकसान होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed