फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डोली में विदा हुई थी दुल्हन, कुछ देर में अर्थी पर लौटी घर, मातम में बदली खुशियां

Fri, 17 Jan 2020 11:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर/संभल
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर/संभल Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 17 Jan 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
big road accident in sambhal Bride dies, groom injured
road accident - फोटो : अमर उजाला
घर के आंगन में नई नवेली बहू के स्वागत की तैयारियां की जा रही थीं। पांच बेटियों के बीच इकलौते बेटे की शादी के बाद बहू घर के दरवाजे पर आने वाली थी। जिससे दूल्हे की मां तथा बहनों में बेहद खुशी थी। लेकिन एक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां काफूर कर दी। जहां थोड़ी देर पहले तक हर ओर जश्न का माहौल था वहां अब हर ओर चीत्कार मची थी।
big road accident in sambhal Bride dies, groom injured
मृतक दुल्हन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अनूपशहर क्षेत्र के गांव हिसावटी निवासी दूधिया कमल सिंह के इकलौते बेटे मनेज कुमार की बरात बुधवार को हिसावटी से चंदौसी पहुंची थी। वहां विवाह की रस्म पूरी होने के बाद गुरुवार सुबह बरात विदा हुई। दूल्हा-दुल्हन को लेकर आ रही कार मुरादाबाद आगरा मार्ग पर बहजोई के पास अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खाई में पलट गई। हादसे में कार में बैठी दुल्हन शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूल्हा मनेज पुत्र कमल सिंह समेत कई घायल हो गए। 
big road accident in sambhal Bride dies, groom injured
मौके पर बचाव कार्य में जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, गुरुवार की सुबह शादी के अगले दिन दुल्हन को उसके परिजनों ने खुशी-खुशी विदा किया था। दुल्हन अपने पति व ससुराल वालों के साथ कार में सवार होकर अपने घर से ससुराल के लिए जा रही थी। रास्ते में संभल के बहजोई-चंदौसी के बीच गांव बमनेटा के निकट अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ों से टकरा गई और पलटकर खंदी में गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
big road accident in sambhal Bride dies, groom injured
road accident - फोटो : अमर उजाला
हादसा देखकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े और कार सवार लोगों को बाहर निकालने की जुगत में लग गए। इस बीच हादसे में दूल्हा, चालक, दो महिलाएं व एक बालक भी घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों संग रेस्क्यू कर घायलों को कार से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची 108 नंबर एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल दूल्हा व चालक समेेत दोनों महिलाओं को उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
big road accident in sambhal Bride dies, groom injured
बचाव कार्य करते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार की सुबह करीब पौने आठ बजे मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहजोई-चंदौसी के बीच गांव बमनेटा के निकट चंदौसी की ओर से आ रही एक आई 20 कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ों से टकरा गई और पलट कर खंदी में जा गिरी। इसमें कार सवार दुल्हन शिवानी पुत्री महेंद्र सिंह निवासी चुन्नी मोहल्ला खुर्जा गेट थाना चंदौसी व दूल्हा मनोज पुत्र कमल सिंह समेत मधु पत्नी गुलाब सिंह व उनका 8 वर्षीय बेटा लविश गांव हिसावटी थाना अनूपशहर जिला बुलंदशहर तथा नीरज पत्नी बिरजू निवासी दिल्ली व चालक दीपक पुत्र नंदराम निवासी गांव बहूपुर थाना जहांगीराबाद जिला बुलंदशहर घायल हो गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed