फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं रंजिश में तो नहीं की गई गौरव की हत्या, मोबाइल मिलने से गहराया शक

Fri, 17 Jan 2020 10:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 17 Jan 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
gaurav chandel murder case stf found gaurav mobile near gaur city
- फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के गौरव चंदेल की हत्याकांड में एक नया खुलासा हुआ है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि मामले की जांच कर रही एसटीएफ की टीम ने गौरव चंदेल का मोबाइल बरामद कर लिया है। पहले कार और अब मोबाइल मिलने इस केस में नया मोड़ आ गया है। अब पुलिस की उस थ्योरी पर भी सवाल उठ रहा है जिसमें कहा गया था कि लूट के इरादे से गौरव चंदेल की हत्या को अंजाम दिया गया। जानिए क्या है पूरा मामला और अब गौरव हत्याकांड की जांच किस ओर रुख कर सकती है...
gaurav chandel murder case stf found gaurav mobile near gaur city
- फोटो : अमर उजाला

सूत्रों का कहना है कि गौरव के हत्यारों ने उसका मोबाइल गौड़ सिटी के पास ही फेंक दिया था। उस मोबाइल को कोई राहगीर इस्तेमाल कर रहा था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। मोबाइल और कार मिलने के बाद से ही इस पूरे हत्याकांड में साजिश की बात कही जा रही है। अब माना जा रहा है कि अगर कार और मोबाइल दोनों बरामद हो चुके हैं तो फिर इसे लूट की घटना कैसे कहा जाए। कई सबूत इस बात की ओर इशारा करते हैं कि यह हत्या किसी साजिश के तहत की गई है।

gaurav chandel murder case stf found gaurav mobile near gaur city
- फोटो : अमर उजाला

गौरव की कार गाजियाबाद में खड़ी कर गए हत्यारे, सोती रही पुलिस

नोएडा के बहुचर्चित गौरव चंदेल हत्याकांड का कनेक्शन गाजियाबाद से जुड़ गया है। हत्या के नौ दिन बाद गौरव चंदेल की कार को मंगलवार रात हत्यारे मसूरी थानाक्षेत्र केआकाश नगर में खड़ी करके भाग गए। सूचना पर मसूरी पुलिस पहुंच गई। रातभर निगरानी के बाद बुधवार सुबह पार्किंग स्टीकर पर लिखे नंबर से पड़ताल की तो पुलिस में हड़कंप मच गया। एसएसपी, एसपी देहात के अलावा नोएडा पुलिस ने मौके पर पड़ताल की। डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक जांच के बाद नोएडा पुलिस कार अपने साथ ले गई। गौर करने वाली बात यह है कि नोएडा में घटनास्थल से पांच थाने व नौ नाके पारकर हत्यारे कार खड़ी कर गए और पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
gaurav chandel murder case stf found gaurav mobile near gaur city
- फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि मूलरूप से कानपुर निवासी गौरव चंदेल गुरुग्राम की सर्जिकल इक्विपमेंट कंपनी के रीजनल मैनेजर थे। वह गौर सिटी के पांचवें एवेन्यू में पत्नी, बेटा और मां के साथ रहते थे। छह जनवरी की रात 10.22 बजे पत्नी ने उन्हें फोन किया तो गौरव ने खुद को पर्थला चौक के पास बताते हुए पांच मिनट में घर पहुंचने की बात कही थी। सुबह सवा चार बजे हरनंदी के पास स्थित स्टेडियम के किनारे सर्विस रोड पर उनका शव मिला था। सिर में गोली मारकर हत्या की गई थी।

विज्ञापन
gaurav chandel murder case stf found gaurav mobile near gaur city
- फोटो : अमर उजाला

बदमाश उनकी सेल्टोस कार, दो मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य सामान लूट ले गए थे। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस के अलावा यूपी एसटीएफ को भी लगाया गया था। नोएडा पुलिस खुलासे के लिए हाथ-पांव पीट ही रही थी कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे गाजियाबाद पुलिस ने गौरव चंदेल की कार मसूरी क्षेत्र के आकाश नगर में खड़ी होने की बात कही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed