{"_id":"5cea446dbdec22076d205ed6","slug":"big-revealing-in-bulandshahr-3-kids-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर तीन बच्चों के कातिल के बारे में चौंकाने वाला खुलासा, क्यों दरिंदा बना सलमान ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर तीन बच्चों के कातिल के बारे में चौंकाने वाला खुलासा, क्यों दरिंदा बना सलमान ?
Sun, 26 May 2019 01:16 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 26 May 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर में तीन बच्चों की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर के मोहल्ला फैसलाबाद के एक परिवार के तीन बच्चों की अपहरण के बाद गोली मारकर हत्या करने वाले दरिंदे के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। तीनों के शव सलेमपुर थाना क्षेत्र के धतूरी गांव के जंगल में एक ट्यूबवेल की हौदी में पड़े मिले। वारदात को अंजाम देने की असली वजह भी सामने आ गई है। ट्रिपल मर्डर के मुख्य आरोपी बिलाल ने ही सलमान को कमरा दिलाया था, जिसने हत्याकांड को अंजाम दिया।
killing in bulandshahr
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि इफ्तार पार्टी में बिना बुलाए आने पर आरोपियों को भगा दिया गया था, इसी रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। माहे आलम मूल रूप से जहांगीराबाद के गांव जलीलपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल वह और उनका भाई जमशेद बुलंदशहर में ही रह रहे हैं। ममेरा भाई बिलाल भी फैसलाबाद में ही रहता है। जबकि, आरोपी सलमान के पिता डा. अलीमुद्दीन करीब 15 साल पूर्व गांव से अपने परिवार सहित दिल्ली जाकर शिफ्ट हो गए थे।
killing in bulandshahr
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार उन्होंने आरोपी सलमान को भी घर से बेदखल कर रखा है। सूत्रों ने बताया कि सलमान आपराधिक प्रवृत्ति का है। बीते दिनों उसने दिल्ली के सीलमपुर थाना क्षेत्र में भी फायरिंग की थी। हालांकि, इस बाबत अधिकारी अभी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। इस घटना से करीब 10 दिन पूर्व ही सलमान दिल्ली से बुलंदशहर आया था। माहे आलम ने पुलिस को यह भी बताया कि करीब चार-पांच दिन पूर्व उन्होंने सलमान के पास एक पिस्टल भी देखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
killing in bulandshahr
- फोटो : अमर उजाला
फैसलाबाद निवासी माहे आलम ने पुलिस को बताया कि उसके भाई जमशेद ने शुक्रवार शाम घर पर ही रोजा-इफ्तार पार्टी दी थी। इसमें रिश्तेदार व परिचित शामिल हुए थे। रात को उसकी बेटी अलीबा (7), जमशेद की पुत्री आसमा (7) और भांजा अब्दुल रहमान (8) घर के बाहर से खेलते हुए अचानक गायब हो गए। देर रात नगर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
killing in bulandshahr
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह तीनों मासूमों के शव धतूरी गांव के जंगल में ट्यूबवेल की हौदी में पड़े मिले। तीनों की गोली मारकर हत्या की गई थी। पीड़ित परिवार ने बिलाल पुत्र असलम उर्फ रहमत अली, सलमान पुत्र डॉ. अलीमुद्दीन निवासी गांव जलीलपुर, थाना जहांगीराबाद व इमरान उर्फ गूंगा पुत्र असगर निवासी गांव मिर्जापुर थाना सलेमपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एन कोलांचि, एसएसपी के मुताबिक नगर कोतवाल व मुंशी को निलंबित किया है।