फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेज आवाज के साथ मची थी चीखपुकार, लोग रूके और फोटो खींचकर चलते बने, चश्मदीदों की जुबानी

Sat, 30 Mar 2019 02:17 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 30 Mar 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
big accident on yamuna expressway know full story of accident from eye witness
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा 8 की मौत - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के एक निजी बस ने सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 लोग घायल हो गए। हादसा डबल डेकर बस और ट्रक के बीच टक्कर की वजह से हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस आगरा से नोएडा आ रही थी। इसी बीच बस ने एक ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। 
big accident on yamuna expressway know full story of accident from eye witness
फाइल फोटो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'आज ग्रेटर नोएडा में बस दुर्घटना में आठ लोगों के निधन से मुझे बहुत दुःख पहुंचा है, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करता हूं।'
big accident on yamuna expressway know full story of accident from eye witness
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा 8 की मौत - फोटो : मनोज/दीपक सिंघल
वहीं एक्सप्रेसवे के पास भट्टे पर रहने वाले लोगों ने बताया कि सुबह पांच बजे के करीब तेज आवाज हुई। इसके बाद चीख पुकार शुरू हो गई। कुछ वाहन चालकों ने रुककर दुर्घटना के फोटो खींचे, लेकिन मदद नहीं की। कुछ लोगों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। लगभग सवा पांच बजे जेवर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ समय बाद रबूपुरा इंचार्ज भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
big accident on yamuna expressway know full story of accident from eye witness
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा 8 की मौत - फोटो : मनोज/दीपक सिंघल
एम्स में ऑपरेशन से पहले ही हादसे ने छीन लिया बेटा
मोहम्मद जहांगीर निवासी बजरिया के बेटे असद (12) का एक साल पहले खेलने के दौरान पैर टूट गया था, जिसका इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा था। डाक्टरों ने शुक्रवार को पैर के आपरेशन की तिथि दे रखी थी। असद को लेकर जहांगीर दिल्ली जा रहे थे। हादसे में सीटों के नीचे दबने से असद की मौत हो गई। 
विज्ञापन
big accident on yamuna expressway know full story of accident from eye witness
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा 8 की मौत - फोटो : मनोज/दीपक सिंघल
जहांगीर के पैर में फैक्चर से वह बेटे की मदद नहीं कर सके। वहीं, मूलरूप से जालौन निवासी अरुण दिल्ली में सिलाई करते थे। वह पत्नी सीमा के साथ दिल्ली जा रहे थे। घायल होने के बावजूद सीमा ने सीटों के बीच फंसे अरुण को बमुश्किल बस से बाहर निकाला, लेकिन कुछ देर बाद अरुण ने सीमा की गोद में दम तोड़ दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed