फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: लोन की जानकारी मांगते-मांगते लूट ले गए बैंक

Wed, 23 Sep 2015 12:03 PM IST
Updated Wed, 23 Sep 2015 12:03 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: लोन की जानकारी मांगते-मांगते लूट ले गए बैंक

bandhan looted by crooks in customer disguise

बंधन बैंक की सेवानगर ब्रांच में मंगलवार दोपहर ग्राहक बनकर घुसे तीन लुटेरों ने स्टाफ को गन प्वाइंट पर लेकर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। 15 मिनट में लूट के बाद स्टाफ को बंद कर बदमाश भाग गए। सिहानी गेट पुलिस ने लुटेरों की तलाश में नाकेबंदी की, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढे़। सेवानगर गली नंबर तीन में बिजेंद्र सिंह का मकान है। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर बंधन बैंक की ब्रांच है। बैंक मैनेजर प्रमोद हैं और प्रशांत, सूचि, सुनीता, मंजू और शांता कार्यरत हैं। (सभी फोटोः ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद)


तस्वीरें: लोन की जानकारी मांगते-मांगते लूट ले गए बैंक

bandhan looted by crooks in customer disguise

मंगलवार को दिल्ली से ऑडिट करने सीनियर अफसर रूपम दत्ता आए थे। मैनेजर प्रमोद के मुताबिक ‘दोपहर करीब पौने दो बजे लंच टाइम था, शांता फील्ड में थी, बाकी सब लोग ब्रांच में थे। रूपम ऑडिट का काम चेक कर रहे थे। इस दौरान एक युवक ने आकर लोन के बारे में जानकारी मांगी। लंच टाइम होने के कारण उसे पांच बजे के बाद आने को कहा, लेकिन वह बाहर नहीं गया। उसके दो साथी और घुस गए। तीनों की उम्र करीब 30-35 साल थी। दिखने में अच्छे घर के लग रहे थे।

तस्वीरें: लोन की जानकारी मांगते-मांगते लूट ले गए बैंक

bandhan looted by crooks in customer disguise

रूपम और मेरी कनपटी पर तमंचा तानकर लॉकर्स की चाभियां मांगने लगे। काउंटर पर रखे तीन मोबाइल अपने पास रख लिए और चाभी से चार लॉकरों से 1,54,392 रुपये निकालकर ऑफिस में रखे एक थैले में ही रख लिए। हमारे पर्स भी छीन लिए। हमें रूम में लॉक कर दरवाजा बाहर से बंद कर भाग गए। हमारे शोर मचाने पर फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाली आंटी रिंकी ने नीचे आकर दरवाजा खोला। बाहर निकलकर देखा तो वह पैदल भागते दिखे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: लोन की जानकारी मांगते-मांगते लूट ले गए बैंक

bandhan looted by crooks in customer disguise

लूट की सूचना ब्रांच मैनेजर ने पुलिस को दी। सूचना पर सीओ द्वितीय विजय यादव, एसओ सिहानी गेट रणवीर सिंह ने जांच पड़ताल की। एसओ ने बताया कि मैनेजर ने तहरीर दी है। सुनीता ने बताया कि बदमाशों ने जब रूपम पर तमंचा ताना तो वह चिल्लाई-तुम लोग ऐसा कैसे कर सकते हो, हम तुम्हें लूट नहीं करने देंगे। इसके बाद एक बदमाश ने सुनीता को ही गन प्वाइंट पर लिया और धमकी दी कि दोबारा आवाज निकाली तो गोली मार दूंगा।

विज्ञापन

तस्वीरें: लोन की जानकारी मांगते-मांगते लूट ले गए बैंक

bandhan looted by crooks in customer disguise

दरवाजा बंद करते वक्त एक बदमाश का हाथ दरवाजे में फंस गया, स्टाफ उसे पकड़ने भागा, लेकिन उसने तमंचा तान दिया। इसके बाद बदमाश ने दरवाजे से हाथ निकाला और बाहर से कुंडी लगाकर भाग गया। वह साइकिल से भी टकराया। दो साल से यहां पर काम किया जा रहा था, लेकिन न तो सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे, न ही कोई सिक्योरिटी गार्ड था। नियमों के मुताबिक, हर बैंक अपनी ब्रांच की जानकारी पुलिस को देता है। मैनेजर का कहना है कि पहले यह फाइनेंस कंपनी थी, हाल ही में बैंक का दर्जा प्राप्त हुआ है। बदमाश तीन सौ से अधिक ग्राहकों के पैसे ले गए। मैनेजर ने बताया कि बैंक में शादीशुदा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए 15 हजार से 60 हजार रुपये लोन दिया जाता है। बाद में किस्त बांध दी जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed