फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बल्लभगढ़ः तौसीफ के चाचा का बड़ा बयान, बोले- हत्या की वजह धर्म परिवर्तन नहीं, गलत काम करने वाला किसी का बेटा...

Thu, 29 Oct 2020 10:00 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 29 Oct 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
ballabgarh nikita murder tauseef uncle says murder reason not conversion nephew should get harsh punishment
निकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

बल्लभगढ़ में बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा निकिता तोमर की हत्या के मुख्य आरोपी तौसीफ के परिजनों ने वारदात के पीछे धर्म परिवर्तन कराने का दबाव बनाने से इनकार किया है। उन्होंने दोषी को कड़ी सजा देने की मांग भी की है। तौसीफ के चाचा ने और क्या-क्या कहा पढ़ें पूरी खबर...

ballabgarh nikita murder tauseef uncle says murder reason not conversion nephew should get harsh punishment
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

तौसीफ के चाचा और सोहना विधानसभा क्षेत्र से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके जावेद अहमद ने एक न्यूज चैनल से वार्ता में कहा कि इस घटना के पीछे धर्म परिवर्तन कराने जैसा कोई भी मामला नहीं है। जो भी दोषी है, उसे कानून के अनुसार कड़ी सजा मिलनी चाहिए, क्योंकि गलत काम करने वाला किसी का बेटा नहीं होता। वो सिर्फ एक अपराधी होता है।

ballabgarh nikita murder tauseef uncle says murder reason not conversion nephew should get harsh punishment
निकिता की मां पत्रकारों से बात करते हुए - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन जैसी बातें वे लोग कर रहे हैं, जिन्हें धर्म के बारे में कुछ पता नहीं है। बसपा नेता ने कहा कि वे उस परिवार से संबंध रखते हैं, जहां हिंदू भाइयों का ज्यादा सहयोग रहता है। उनका परिवार सारे धर्मों की इज्जत करने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ballabgarh nikita murder tauseef uncle says murder reason not conversion nephew should get harsh punishment
बल्लभगढ़ में बीकॉम की छात्रा की हत्या के बाद परिजन कर रहे प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

‘लव जिहाद’, जबरन धर्म परिवर्तन के दृष्टिकोण से होगी जांच
बल्लभगढ़ में अग्रवाल कॉलेज के बाहर निकिता की हत्या के तीसरे दिन भी लोगों में जबरदस्त आक्रोश दिखा। लोगों ने बुधवार को सोहना रोड पर जमाकर आरोपियों को जल्द फांसी देने की मांग की। उधर, इस संगीन हत्याकांड में प्रशासन ने स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया है। टीम अपना घर सोसाइटी जाकर निकिता के परिजनों से मिली। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार ‘लव जिहाद’, जबरन धर्म परिवर्तन और अन्य दृष्टिकोण से जांच कराएगी। विज ने इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव को बुधवार को निर्देश दिए। 

विज्ञापन
ballabgarh nikita murder tauseef uncle says murder reason not conversion nephew should get harsh punishment
छात्रा के परिजन रोड जाम करते हुए - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से फरीदाबाद पीड़ित परिजनों के घर पहुंचे हिंदू आर्मी के पदाधिकारियों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर काफी गुस्सा था। उन्होंने सोहना रोड को जाकर दिया। आक्रोशित लोगों ने सड़क के बीच बैठ प्रदर्शन किया। इससे बल्लभगढ़ की ओर आने व जाने वाले ट्रैफिक जाम हो गया। 10 मिनट में दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक सोहना रोड जाम रहा। छात्र संगठनों ने भी प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ता हत्याकांड के घटनास्थल पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। उधर, नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। वे इस मामले में जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed