यहां ऑटो चालकों की ‘गुंडागर्दी’ से रोज होता है लड़कियों का सामना
बुधवार दोपहर दो बजे सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ सीढ़ियों से नीचे उतरती है। भीड़ को देखकर ऑटो चालक सवारियों को बुलाना शुरू कर देते हैं। एक लड़की को देखकर तीन-चार ऑटो चालक उसे घेरे लेते हैं और ऑटो में बैठने की जिद्द करने लगते हैं। (खबरः नेहा शर्मा/अमर उजाला, नोएडा) (सभी फोटोः राजन राय/कुशाग्र मिश्रा)
यहां ऑटो चालकों की ‘गुंडागर्दी’ से रोज होता है लड़कियों का सामना
ऑटो चालकों को संभालने के लिए नीचे खड़े दो गार्ड मूकदर्शक बने रहते हैं। बड़ी मुश्किल से लड़की पीछा छुड़ाकर ऑटो चालकों के बीच से निकलती है। ये हाल सिर्फ सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन का नहीं है।
यहां ऑटो चालकों की ‘गुंडागर्दी’ से रोज होता है लड़कियों का सामना
हर रोज शहर के सभी मेट्रो स्टेशनों के नीचे कुछ ऐसे ही ऑटो चालक मनमानी करते दिखाई देते हैं और वर्ल्ड क्लास मेट्रो के सफर के बाद लड़कियों व महिलाओं को ऑटो वालों की बदतमीजी झेलनी पड़ती है।
यहां ऑटो चालकों की ‘गुंडागर्दी’ से रोज होता है लड़कियों का सामना
सेक्टर-15, बॉटेनिकल और सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के नीचे ऑटो वाले लाइन लगाकर खड़े होते हैं। सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर सर्विस लेन होने के बावजूद भी ऑटो वाले मेन रोड पर खड़े हो जाते हैं। ये ऑटो वाले मेट्रो स्टेशन के नीचे उतरते ही यात्रियों को घेरकर खड़े हो जाते हैं। खासतौर पर युवतियों व महिला यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशान करते हैं।
यहां ऑटो चालकों की ‘गुंडागर्दी’ से रोज होता है लड़कियों का सामना
मेट्रो स्टेशन के बाहर ऑटो में बैठाने के लिए महिलाओं से अभद्रता करने की शिकायतों पर बुधवार को पुलिस ने कार्रवाई की। वैशाली मेट्रो स्टेशन के मेन गेट पर पुलिस के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। महिला सवारियों को अपनी ऑटो की ओर खींचने पर दो ऑटो चालकों के ऑटो सीज कर दिए गए। ऑटो में तेज आवाज में म्यूजिक चलाने वाले ऑटो चालकों पर भी कार्रवाई की गई। साथ ही वैशाली मेट्रो स्टेशन के आसपास अतिक्रमण व अवैध ऑटो पार्किंग को हटाया गया।