विधानसभा हंगामे की तस्वीरें: कैसे तोड़ा माइक, फाड़ी बिल की कॉपी
दिल्ली विधानसभा में अंतिम दिन खूब हंगामा हुआ। प्रश्नकाल में ओपी शर्मा ने बजट में पुराने प्रावधान शामिल करने पर उपमुख्यमंत्री को झूठा कह दिया। शोरशराबे के बीच ओपी शर्मा का माइक बंद करवाया तो गुस्से में उन्होंने माइक तोड़ दिया। (सभी फोटो: विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विधानसभा हंगामे की तस्वीरें: कैसे तोड़ा माइक, फाड़ी बिल की कॉपी
फिर थोड़ी देर बाद वैट दरों को निश्चित सीमा से हटाकर 30 फीसदी तक करने के विधेयक पर चर्चा का प्रस्ताव उपमुख्यमंत्री ने रखा तो उसकी प्रति नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने फाड़कर सदन में उड़ा दी। महंगाई बढ़ाने का तर्क देकर तीनों भाजपा विधायक वॉकआउट कर गए।
विधानसभा हंगामे की तस्वीरें: कैसे तोड़ा माइक, फाड़ी बिल की कॉपी
शर्मा ने जब माइक तोड़ा तो नियम 280 की चर्चा के दौरान विधायक सोमनाथ भारती ने प्रस्ताव रख दिया कि सत्तापक्ष या विपक्ष का कोई भी सदस्य माइक तोड़े या सदन में कुछ नुकसान पहुंचाए तो उसकी कीमत के बराबर जुर्माना लगाकर वेतन से वसूला जाए। कुछ ने 10 गुना तक जुर्माना लगाने की मांग रखी। इसे विस अध्यक्ष ने अनुशासन समिति में भेज दिया।
विधानसभा हंगामे की तस्वीरें: कैसे तोड़ा माइक, फाड़ी बिल की कॉपी
प्रश्नकाल में नितिन त्यागी के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने यमुनापार में 17 कॉलेज और सात अन्य संस्थान के अलावा कुछ अन्य संस्थानों की जानकारी दी। सूरजमल विहार में आईपीयू कैंपस के लिए 271 करोड़ के प्रावधान की बात की तो ओपी शर्मा ने हंगामा शुरू कर दिया।
विधानसभा हंगामे की तस्वीरें: कैसे तोड़ा माइक, फाड़ी बिल की कॉपी
शर्मा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री झूठा भाषण दे रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने भाजपा को फोटो छपास पार्टी और जुमला पार्टी बताते हुए कहा कि वे कूड़ा बिखेरकर फोटो खिंचवाते हैं। बजट में 285 करोड़ की बात करते हैं 285 पैसे नहीं दिए। पुरानी सरकारों ने सिर्फ घोषणाएं कीं, शिलान्यास किया जबकि हमने बजट में प्रावधान किए और काम भी शुरू कराए।