फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैं दिल्ली का चुना हुआ मुख्यमंत्री हूं, आतंकवादी नहीं...

Thu, 05 Oct 2017 10:30 AM IST
संतोष कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली
संतोष कुमार/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Oct 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal said in assembly that he is the cm of delhi not the terrorist
demo pic

दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सख्त लहजे में उपराज्यपाल अनिल बैजल पर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि अधिकारी उपराज्यपाल के आदेश का हवाला देकर उन्हें और उनके मंत्रियों को कोई फाइल नहीं दिखा रहे हैं। उपराज्यपाल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वह फाइल देखकर कोई ऐसा राज नहीं चुरा लेंगे, जिससे देश को नुकसान होगा। उन्होंने कहा, ‘मैं दिल्ली का चुना हुआ मुख्यमंत्री हूं, आतंकी नहीं’।

arvind kejriwal said in assembly that he is the cm of delhi not the terrorist
अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल बुधवार को विधानसभा में अतिथि शिक्षकों के स्थायी करने के लिए लाए गए बिल पर चर्चा पर जवाब दे रहे थे। शुरुआत में उन्होंने बेहद शालीन तरीके से नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता से सवाल-जवाब किए। लेकिन थोड़ी देर बाद केजरीवाल ने कहा कि देश नौकरशाही से नहीं चलता, लोकतंत्र से चलता है। अधिकारियों की जगह चुने हुए नेता देश चलाते हैं। दिल्ली के मालिक हम हैं।

arvind kejriwal said in assembly that he is the cm of delhi not the terrorist
kejriwal - फोटो : सोशल मीड‌िया

केजरीवाल ने कहा कि विजेंद्र गुप्ता से बात करके भाजपा के नंगेपन को दिखाना चाहते थे। ये अधिकारियों के सहारे दिल्ली को चलाने की बात कर रहे हैं। अधिकारियों की पीठ पीछे छिपकर राज करने की कोशिश है इनकी। केजरीवाल ने कहा, ‘अगर मर्द के बच्चे हो, तो सामने आओ। अधिकारियों के पीछे मत रहो’। इतना सुनने के बाद विपक्षी सदस्यों ने सदन का वॉक आउट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
arvind kejriwal said in assembly that he is the cm of delhi not the terrorist
सीएम अरविंंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के कामों की तारीफ करते हुए दावा किया कि पूरी दुनिया में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए कामों की तारीफ हो रही है। लेकिन उपराज्यपाल उनसे, उनके मंत्रियों से फाइल छिपा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या वह आतंकवादी नजर आते हैं? केजरीवाल ने एक बार फिर दोहराया कि वह राजनीति में इसीलिए आए क्योंकि दूसरी पार्टी फेल हो गई। हमारे सत्ता में आने के बाद अब फाइल नहीं दिखाई जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर फाइलें इसी तरह छिपाई गईं तो इतिहास दिल्ली को बर्बाद करने के लिए उपराज्यपाल को याद रखेगा। आखिर में केजरीवाल ने बिल पास करने की सदन से अपील की।

विज्ञापन
arvind kejriwal said in assembly that he is the cm of delhi not the terrorist
demo pic

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता के बीच सदन सवाल-जवाब का चला दौर
केजरीवाल: बिल पास करना है या नहीं?
गुप्ता: हां, करना है। लेकिन कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए बिल दुबारा पेश करना होगा इसके लिए।
केजरीवाल: वो हो जाएगा। मतलब आप मानते हो कि विधानसभा बिल पास कर सकती है?
गुप्ता: इसमें कोई दिक्कत नहीं।
केजरीवाल: लेकिन उपराज्यपाल ने कहा है कि सर्विसेज उनकी अधीन है। हमारा मानना है कि यह शिक्षा से जुड़ा मामला है। इस पर क्या कहना है आपका?
गुप्ता: सर्विसेज बाद की बात है। एलजी की छोड़िए। पहले बिल तैयार करवाईए।
केजरीवाल : छोड़िए। हमने अपनी कर ली। कैबिनेट ने बिल तैयार किया। विधान सभा में पेश हो गया। पास होकर इसे उन्हें भेज देंगे। अब साथ-साथ मिलकर इसे पास करवा लें।
गुप्ता: सवाल बिल तैयार करने की प्रक्रिया का है। पहले उसे ठीक करवाईए।
केजरीवाल: अगर कानूनी प्रक्रिया इतनी जरूरी है तो जनता लॉ सचिव को चुन लेती। हमारी, आपकी, हम सबकी क्या जरूरत थी तब। देश नौकरशाही से नहीं, लोकशाही से चलता है। हम दिल्ली को चलाएंगे। अच्छा छोड़ो। बिल को मत मानो। जिस तरह से काश्मीरी विस्थापित शिक्षकों को स्थायी किया गया, उसी तरह अतिथि शिक्षकों को भी पक्का करवा दो।    गुप्ता : बिल का एक भी रिफरेंस ठीक नहीं है। बिल पिट जाएगा।
केजरीवाल: अच्छा आपको जो कमी लगती है, उस पर संशोधन लाओ। अभी पास कर देते हैं।
गुप्ता: आप शासक हैं। हम थोड़े लायेंगे।
केजरीवाल: अच्छा, आप कह रहे हैं कि कई धारायें ठीक नहीं हैं। तो चलो बैठते हैं तीन चार घंटे एक कमरे में। जितना समय लगे, हम चर्चा करते हैं। बिल ठीक करके इसे पास करवाते हैं।
गुप्ता: आप अच्छे नेता हैं। लेकिन अच्छे प्रशासक नहीं हैं। कानून की बारीकियों में जाकर बिल अधिकारी तैयार करते हैं। आपका काम नीतिगत मामलों में मार्गदर्शन करना होता है। एक हफ्ते का समय लीजिए। बिल को ठीक करवाईए। इसके बाद पास करके उपराज्यपाल को भेजते हैं।
(अधिकारियों का संदर्भ आते ही केजरीवाल भड़क गए। इसके बाद विपक्ष ने सदन का वॉक आउट कर दिया।)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed