फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवाचौथ : GST से बिगड़ा ब्यूटी बाजार का अर्थशास्त्र, ये ऑफर्स भी नहीं लुभा रही है ग्राहकों को

Thu, 05 Oct 2017 10:29 AM IST
शाहनवाज आलम/ अमर उजाला, गुरुग्राम
शाहनवाज आलम/ अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Thu, 05 Oct 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
beauty products reats has been grown because of gst
demo pic

आठ अक्तूबर को करवांचौथ है। शादीशुदा महिलाओं के लिए सजने संवरने और पति की लंबी उम्र के इस पर्व पर जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) ने ग्रहण लगा दिया है। जीएसटी के चपेट में आए ब्यूटी बाजार का अर्थशास्त्र बिगड़ गया है। पिया के लिए सजने संवरने पर जीएसटी के कारण आई महंगाई ने महिलाओं को ब्यूटी पार्लरों से दूर कर दिया है। बीते वर्ष के मुकाबले इस बार बाजार आधे के करीब आ गया है। पार्लरों द्वारा दी जाने वाले विशेष ऑफर भी महिलाओं को पार्लर की चौखट तक लाने में कामयाब नहीं है।

beauty products reats has been grown because of gst
demo pic

दरअसल, बीते वर्ष तक ब्यूटी बाजार पर जीएसटी नाम का कोई पहलू नहीं था, मगर एक जुलाई से देश में लागू जीएसटी में ब्यूटी पार्लरों को लग्जरी श्रेणी में रखा गया और 28 फीसदी तक जीएसटी लागू है। इसके कारण यह महिलाओं का सजना-संवरना अब महंगा हो गया है। कॉस्मेटिक्स और ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर ब्यूटी पार्लर व सलोन पर लागू कर दिया गया है। लैक्मे सलोन, वीएलसीसी, ओएसिस से लेकर ब्यूटी एन ज्वॉय, रामा रेडिएंट ब्यूटी स्टूडियो समेत सभी सलोन 28 प्रतिशत जीएसटी के दायरे में आ गए हैं। सबसे अधिक मार ब्रांडेड ब्यूटी पार्लर के फ्रेंचाइजी पर पड़ा है।

beauty products reats has been grown because of gst
demo pic

सेक्टर-14 स्थित रामा रेडिएंट ब्यूटी स्टूडियो संचालक का कहना है कि बीते वर्ष तक एक सप्ताह पहले से ही महिलाओं की भीड़ शुरू हो जाती थी। महिलाएं हाथ, पैर और चेहरे का टाइनिंग करवाती थी। इसमें चार से पांच दिन तक हर दिन काम होता है। करवाचौथ से पहले फुल मेकअप करवाने के लिए आती थी, लेकिन इस बार ऐसा मार्केट नहीं है। जीएसटी के कारण बीते वर्ष के मुकाबले थोड़ा महंगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
beauty products reats has been grown because of gst
demo pic

वीएलसीसी के एक प्रवक्ता का कहना है कि यह केवल एक सेंटर पर नहीं, बल्कि सभी सेंटरों पर ग्राहकों की संख्या में कटौती हुई है। जो ग्राहक पहले सप्ताह में दो बार आते थे, वह एक बार आने लगे हैं। जीएसटी से शुरुआती दौर में अभी भले इसका असर नहीं समझ आया था, लेकिन अब इसका असर देखने को मिल रहा है। वहीं, सदर बाजार स्थित गॉर्जियश ब्यूटी पार्लर की संचालिक मोनिका बताती है कि इस बार करवाचौथ पर महिलाओं का रूझान कम हैं। तीन चार दिन पहले की एडवांस बुकिंग होती थी, लेकिन इस बार वह नहीं है। कुछ लोग ही बुक करा रहे हैं।

विज्ञापन
beauty products reats has been grown because of gst
demo pic

यह दिए जा रहे हैं ऑफर
सभी ब्यूटी पार्लर व सलोन में अलग-अलग ऑफर दिए जा रहे हैं। 500 रुपये में ब्लीच, क्लीनअप, थ्रेड वर्क, वैक्सिंग, हेयर कट, फुल आर्म वैक्स के साथ बिंदी का ऑफर दिया जा रहा है। जबकि 1600 रुपये में ओरिफ्लेम प्रोडक्ट के साथ फेसियल, ब्लीच, मैनीक्योर व अन्य ब्यूटी काम का ऑफर दिया जा रह है। जबकि कुछ जगहों पर 1999 में गोल्ड फेसियल, ब्लीच लेग वैक्स, आर्म वैक्स, मैनीक्योर, पैडीक्योर, फुल थ्रेडिंग व हेड मसाज दिया जा रहा है। इसके अलावा अलग-अलग प्रोडक्ट के ब्यूटी क्रीम के साथ अलग-अलग पैकेज है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed