दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तबीयत बिगड़ गई है। सूत्रों के मुताबिक, 9 दिन लगातार धरना देने से केजरीवाल के खानपान की दिनचर्या बिगड़ गई, जिससे उनका ब्लड शुगर (मधुमेह) बहुत बढ़ गया।
केजरीवाल मधुमेह की बीमारी से पेरशान हैं इसलिए सुबह शाम एक घंटा की सैर और संतुलित खानपान का ध्यान देना होता है। धरने के दौरान दिनचर्या बिगड़ गई थी। 9 दिन बाद धरना खत्म होने के बाद उनकी तबीयत खराब हुई है। आज बुधवार को होने वाली मुख्यमंत्री की सभी बैठक स्थगित कर दी गई हैं। इस बैठक में अधिकारियों के साथ 'सुरक्षा मुद्दे' पर बैठक होनी थी।
बता दें कि मंगलवार शाम को केजरीवाल ने एलजी निवास से अपना 9 दिन का धरना खत्म किया था। दिल्ली सरकार के अफसरों के संगठन ने केजरीवाल को खुली चिट्ठी लिखकर सुरक्षा देने के मुद्दे पर दिल्ली सचिवालय में बैठक बुलाने को कहा।
इसके बाद अटकलें थी कि हो सकता है मुख्यमंत्री बुधवार को अफसरों के साथ वो महत्वपूर्ण बैठक बुला लें लेकिन तबीयत खराब होने के चलते अब कोई बैठक फिलहाल प्रस्तावित नहीं है।
वहीं धरने पर बैठे मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह दोनों को छुट्टी दे दी गई थी।