फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal attacks on BJP government on office allotment cancellation issue

LG के फैसले पर केजरीवाल बोले- ऑफिस छीन लें, सड़क से करेंगे काम

Sun, 09 Apr 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Apr 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal attacks on BJP government on office allotment cancellation issue
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल अनिल बैजल द्वारा राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) के दफ्तर का आवंटन रद्द किए जाने के फैसले को कानून के खिलाफ बताया है। शनिवार को उन्होंने कहा, 'हम सच्चाई के रास्ते पर चल रहे हैं। हमने कोई गलत काम नहीं किया। ऑफिस छीन लें, हम सड़क से काम करेंगे।'  बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के दफ्तर का आवंटन कैंसिल कर दिया। दिल्ली के 206 राउज एवेन्यू पर आम आदमी पार्टी को दफ्तर बनाने का अलॉटमेंट दिया गया था। पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह ने खबर की पुष्टि की है।

विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि हम अंतिम सांस तक देश के लिए लड़ेंगे। जनता हमारे साथ है। लोग हमें ऑफिस के लिए जगह का ऑफर दे रहे हैं। दिल्ली में दफ्तर हमारा हक है। बीजेपी बुरी तरह से बौखला गई है। इसलिए यह सब कर रही है। 23 अप्रैल के चुनाव में जनता इन्हें (बीजेपी) को सबक सिखाएगी। एमसीडी चुनाव में बात सिर्फ दिल्ली सरकार की हो रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले दस साल से भाजपा नेता एमसीडी लूट  कर रहे है। हमने ऐलान किया कि भ्रष्टाचार खत्म करेंगे, एमसीडी में जीते तो हाउस टैक्स खत्म करेंगे। ये सब वायदों से भाजपा बौखला गई है। बौखला कर हमारे दफ्तर को छीन लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दरअसल, ये लोग हमें  खत्म करना चाहते हैं। आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाह रहे है। केजरीवाल ने कहा कि हमारा सबकुछ छीन लें हम तो सड़क के लोग हैं, सड़क पर हैं सड़क से ही काम कर लेंगे लेकिन अंतिम सांस तक माफियाओं से लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आम जनता लगातार फोन कर रही है, मैसेज कर रही है कि चिंता व्यक्त कर रहे है और अपना घर, कार्यालय पार्टी कार्यालय के लिए ऑफर कर रहे है

शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट से बढ़ी मुसीबत 

arvind kejriwal attacks on BJP government on office allotment cancellation issue
केजरीवाल - फोटो : PTI
शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट में केजरीवाल सरकार के प्रशासनिक फैसलों में संविधान के नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई थी। रिपोर्ट में अरविंद केजरीवाल सरकार में हुई नियुक्तियों और विभिन्न आवंटनों को लेकर आपत्ति जताई गई थी। तीन सदस्यीय शुंगलू कमेटी ने 404 फाइलों की जांच के बाद कुल 101 पेज की रिपोर्ट तैयार की है।

कमेटी ने दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक के सलाहकार पद पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की बेटी की नियुक्ति को असंवैधानिक ठहराया है। वहीं, जैन के ओएसडी पद पर निकुंज अग्रवाह की नियुक्ति को भी गलत बताया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष को नियुक्ति से पहले दे दिया बंगला 

arvind kejriwal attacks on BJP government on office allotment cancellation issue
अरविंद केजरीवाल - फोटो : amar ujala

रिपोर्ट में कहा गया है कि निकुंज को उस पद पर बैठाया गया है, जो पहले मौजूद ही नहीं था. इस पद को बिना उप राज्यपाल की अनुमति बढ़ाया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, आप सरकार ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को भी उनकी नियुक्ति से पहले बंगला अलॉट कर दिया था, जबकि आप विधायक अखिलेश त्रिपाठी के नाम अनुचित तरीके से 5 बंगले आवंटित किए गए थे।

केजरीवाल सरकार पर मनमाने ढंग से रेवड़ियां बांटने का भी आरोप है। बता दें कि केजरीवाल को जमीन आवंटन से जुड़े अधिकार नहीं हैं। इसके लिए केजरीवाल को फाइल उपराज्यपाल को भेजनी चाहिए थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब 150 ऐसे फैसले हैं, जिनमें कैबिनेट एजेंडे को लेकर एलजी को कोई पूर्व जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed