जनवरी में ग्रेटर नोएडा के जैतपुर से नॉलेज पार्क-2 तक मेट्रो ट्रेन का ट्रायल शुरू हो जाएगा। इसके बाद नोएडा के सेक्टर-143 स्टेशन से सेक्टर-71 स्टेशन तक मेट्रो का ट्रायल रन होगा।
ग्रेटर नोएडा पहुंची एक्वा मेट्रो, एक कोच की कीमत है 11 करोड़ और भी हैं खूबियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब तीन माह के ट्रायल के बाद सेफ्टी चेक मिलने पर नोएडा-ग्रेटर नोएडा रूट पर अप्रैल से आम लोगों को मेट्रो की सुविधा मिल सकती है। नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) के जीएम पीडी उपाध्याय के मुताबिक मेट्रो ट्रेन के चार कोच को सड़क मार्ग से गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह से ग्रेेटर नोएडा लाया गया है। बृहस्पतिवार को इसे ट्रैक पर उतार दिया गया।
ग्रेटर नोएडा के छह स्टेशनों पर पहले चरण में ट्रायल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्टैंडर्ड गेज की एक मेट्रो ट्रेन में चार मेट्रो कोच लगे होंगे। प्रत्येक कोच की कीमत करीब 11 करोड़ रुपये है। चार कोच वाली ट्रेन की कीमत 44 करोड़ है। ट्रैक पर कुल 11 मेट्रो ट्रेन पहले चरण में दौड़ेंगी। अगले दो माह में अन्य 10 ट्रेनें भी आ जाएंगी।
इससे पहले बृहस्पतिवार दोपहर में कोच को ट्रैक पर उतारने के दौरान चीनी कंपनी के इंजीनियर्स और कर्मचारी भी मौजूद थे। उन्होंने एमएमआरसी के इंजीनियरों के साथ मिलकर ट्रैक पर मेट्रो के कोच उतरवाए। इसके बाद इन्हें जोड़कर मेट्रो ट्रेन का रूप दिया गया। बाद में इसे धुलाई, मेंटेनेंस के लिए वर्कशाप ले जाया गया।
महिलाओं के लिए अलग रंग की सीटें
मेट्रो के एक कोच में 64 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। ट्रेन में महिलाओं के लिए अलग कोच नहीं होंगे। हालांकि उनके लिए आरक्षित सीटों का रंग अलग होगा। कोच में आसमानी रंग की सीटें सभी के लिए होंगी।