पंचायत में किया था ऐलान, घर में घुसकर भाइयों का कत्ल
सवा साल पहले काली मेले में हुई हत्या का बदला लेने के लिए चार-पांच हमलावरों ने सोमवार सुबह बुलंदशहर के कोतवाली देहात नई मंडी चौकी क्षेत्र के मोहल्ला टांडा स्थित एक घर में घुसकर दो भाइयों को गोलियों से भून डाला। हमलावरों ने मृतकों के पिता पर भी गोलियां बरसाईं। वहीं, फायरिंग की आवाज सुनकर जुटी भीड़ ने आरोपियों के घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी।
पंचायत में किया था ऐलान, घर में घुसकर भाइयों का कत्ल
मामले में 11 के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 3 अक्तूबर 2014 को कोतवाली देहात क्षेत्र के काली मेले में मोहल्ला टांडा निवासी ईश्वर की हत्या हुई थी। इसमें प्रेमदास पुत्र देशराज समेत सात लोग गिरफ्तार हुए थे। आठ माह पहले प्रेमदास और उसके बेटे रिंकू, रोहित समेत रोहित पुत्र हरी को जमानत मिल गई थी।
पंचायत में किया था ऐलान, घर में घुसकर भाइयों का कत्ल
सोमवार सुबह करीब सात बजे हथियारों से लैस चार-पांच लोग प्रेमदास के घर में घुसे और गोलियां बरसाकर रिंकू और उसके भाई कमल की हत्या कर दी। हमलावरों ने प्रेमदास पर भी फायरिंग की। इसके बाद सभी हमलावर कार से भाग निकले। फायरिंग की आवाज पर पहुंचे आसपास के लोगों ने गुस्से में आरोपी के घर में तोड़फोड़ करके आग लगा दी। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती, आग बुझा दी गई थी
पंचायत में किया था ऐलान, घर में घुसकर भाइयों का कत्ल
मृतकों के पिता प्रेमदास पुत्र देशराज ने सुनील, बॉबी, गोलू, सचिन, हनीफ, साजिद उर्फ पीपी और नसरू के खिलाफ हत्या और अरुण उर्फ डीजल, शोभा, शशि और जेल में बंद सरन पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों नसरू, शोभा और शशि को गिरफ्तार कर लिया है।
पंचायत में किया था ऐलान, घर में घुसकर भाइयों का कत्ल
हत्यारोपियों ने दस दिन पहले एक पंचायत में ही ऐलान कर दिया था कि वह बदला लेकर रहेंगे। मरने वाले पक्ष ने डीएम और एसएसपी से भी सुरक्षा गुहार लगाई थी। डीएम ने सुरक्षा देने को भी पुलिस को कहा था। अब पुलिस हत्यारोपियों पर एनएसए लगाने की बात कह रही है। मृतक के पिता प्रेमदास ने बताया कि उन्होंने डीएम-एसएसपी ने मिलकर जमानत के बाद अपने घर पर जाकर रहने के दौरान सुरक्षा की गुहार लगाई थी। बताया कि दोनों अफसरों ने थाना पुलिस को सुरक्षित वापसी के निर्देश भी दिए थे।