फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anjan Das Murder Case: तीन बार शव के टुकड़ों को देखने गए थे पूनम और दीपक, मां-बेटे का एक और सनसनीखेज खुलासा

Wed, 30 Nov 2022 09:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Nov 2022 09:26 AM IST
विज्ञापन
Anjan Das Murder Case Delhi pandav nagar Poonam and Deepak went to see the dead body thrice
Anjan Das murder case - फोटो : अमर उजाला
श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तरह एक और सनसनीखेज वारदात से देश की राजधानी दिल्ली दहल उठी। पांडव नगर में पत्नी पूनम देवी ने बेटे दीपक के साथ मिलकर पति अंजन दास (48) की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद पति के शव के टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रख दिए। इसके बाद आरोपी ने धीरे-धीरे शव के टुकड़े ठिकाने लगे। पुलिस के अनुसार, अंजनदास की हत्या 30 मई की रात को हुई थी। इसके बाद पूनम ने बेटे दीपक के साथ मिलकर पूरी रात शव कमरे में रखा, ताकि सारा खून निकल जाए। अगले दिन चाकू से शव के टुकड़े किए, फिर प्लास्टिक की थैलियों में शव के टुकड़े भरे और कुछ दिन तक अलग-अलग स्थानों पर फेंका। उसकी हत्या किस हथियार से हुई, वो अब तक पुलिस को नहीं मिला है। 
Anjan Das Murder Case Delhi pandav nagar Poonam and Deepak went to see the dead body thrice
मौके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर, अंजन दास के धड़ और हाथों के तीनों टुकड़े मंगलवार शाम तक पुलिस को नहीं मिले हैं। पांडव नगर थाने के साथ पूर्वी दिल्ली के स्पेशल स्टाफ की टीम ने अशोक नगर के गंदे नाले के पास जंगल व आसपास में दिन भर तलाशी अभियान चलाया। 
Anjan Das Murder Case Delhi pandav nagar Poonam and Deepak went to see the dead body thrice
बेटे दीपक के हाथ में दिख रही सफेद बोरी - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के साथ फोरेंसिक टीम भी थी। पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आसपास के थानों की मदद ली जा रही है। अंजन दास के शरीर के बाकी अंगों को तलाश करने के लिए बुधवार को भी अभियान चलाया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Anjan Das Murder Case Delhi pandav nagar Poonam and Deepak went to see the dead body thrice
अंजनदास और पत्नी पूनम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पुलिस को अब तक सिर, हाथ एक हिस्सा और पैरों के चारों टुकड़े मिले गए हैं। आरोपियों ने अंजनदास के शरीर के दस टुकड़े किए थे। दोनों हाथों व दोनों पैरों के दो-दो टुकड़े किए थे। 
विज्ञापन
Anjan Das Murder Case Delhi pandav nagar Poonam and Deepak went to see the dead body thrice
अंजान दास का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शरीर के बाकी हिस्सों को तलाश करने के लिए आरोपियों को मंगलवार को अशोक नगर के जंगल में ले जाया गया। अधिकारियों का मनाना है कि ऐसा लग रहा है कि अंजन दास के शरीर के बाकी टुकड़ों को जंगली जानवर खा गए हैं। पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों व आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से मदद ली जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed