गुस्साए रिक्शा चालकों जमकर हंगामा कर रोड पर किया काटा बवाल.. (सभी फोटो- लाल सिंह)
2 of 8
e rickshaw
- फोटो : लाल सिंह
बिना रजिस्ट्रेशन के दौड़ रहे ई-रिक्शा के खिलाफ बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस, परिवहन विभाग, जिला पुलिस और प्राधिकरण की टीमों के चलाए गए अभियान में जमकर बवाल हुआ। गुस्साए रिक्शा चालकों ने सड़क जाम करके तोड़फोड़, पथराव कर दिया। पुलिस ने लाठियां भांजते हुए भीड़ तो तितर बितर किया। करीब 8 घंटे तक सड़क पर हंगामा होता रहा। पथराव करने वाले 10 लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।
3 of 8
e rickshaw
- फोटो : लाल सिंह
इस बीच टीम ने 50 से अधिक ई-रिक्शा को जब्त कर लिया। वहीं, काफी ई-रिक्शा को तोड़ दिया गया। रोजी रोटी जाते देखकर कई ई-रिक्शा वाले रो पड़े। बृहस्पतिवार को डीएम-एसएसपी के निर्देश पर एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई जिसमें परिवहन विभाग के एआरटीओ प्रवर्तन एसके सिंह और ज्ञान मोहन सक्सेना, प्राधिकरण और सेक्टर-20 पुलिस व ट्रैफिक इंस्पेक्टर लायक सिंह को शामिल किया गया।
4 of 8
e rickshaw
- फोटो : लाल सिंह
सभी विभागों के अधिकारी एकत्र होकर दोपहर करीब साढे़ 12 बजे नोएडा के सेक्टर-15 गोलचक्कर पहुंचे। वहां पर करीब 20-22 ई-रिक्शा को जब्त कर लिया। इसके बाद टीम आगे बढ़ने लगी। जब टीम सेक्टर-16 और 18 की ओर बढ़ी तो कुछ पुलिसकर्मी सेक्टर-15 पर ही रुक गए। कुछ देर बाद सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे एकत्र होकर आए और रोड जाम करने लगे।
5 of 8
e rickshaw
- फोटो : लाल सिंह
पुलिस ने जब लाठियां भांजी तो भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। हालात देखते हुए और फोर्स बुलाई गई । पुलिस को देखकर पथराव करने वाले भाग गए। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि दिल्ली के लोगों ने ही ट्रैफिक पुलिस पर पथराव किया था। दिल्ली में कुछ लोगों ने 50-50 ई-रिक्शा किराये पर चलवा रखे हैं और इससे उन्हीं लोगों को ज्यादा नुकसान था। इन ई-रिक्शा को परिवहन विभाग तहस-नहस करेगा जिसके एवज में 5 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला जाएगा।