फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपाइयों ने जबरन किया रोड का उद्घाटन, वीडियो हुआ वायरल, 100 से भी ज्यादा नेताओं पर FIR

Sat, 17 Mar 2018 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 17 Mar 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party workers inaugurated the elevated road forcefully, report filed
sp - फोटो : अमर उजाला

यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन को जोड़ने वाले एलिवेटेड रोड का शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जबरन उद्घाटन कर दिया। सपा एमएलसी राकेश यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पहले रोड पर नारियल फोड़ा, फीता काटा और उसके बाद पूरी रोड पर पार्टी के झंडे के साथ गाड़ियां दौड़ाईं।

 

samajwadi party workers inaugurated the elevated road forcefully, report filed
sp - फोटो : अमर उजाला

पूरे कार्यक्रम के फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया कि एलिवेटेड रोड भाजपा नहीं, सपा सरकार की शहर को दी गई सौगात है। पुलिस ने एमएलसी राकेश यादव समेत 100 से अधिक सपाइयों पर एफआईआर दर्ज की है। 1248 करोड़ रुपये की लागत से 10.3 किमी की एलिवेटेड रोड बनकर तैयार है, जिसकी सिआ (स्टेट एनवायरमेंट असेसमेंट अथॉरिटी) से पर्यावरण संबंधी स्वीकृति मिल चुकी है।

samajwadi party workers inaugurated the elevated road forcefully, report filed
sp - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन उद्घाटन के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से कार्यक्रम मांग चुका है। लेकिन उससे पहले ही सपा ने उद्घाटन कर रोड पर अपना दावा पेश कर दिया। पार्टी जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मुन्नी व महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी का कहना है कि वर्ष 2014 में प्रदेश में हमारी सरकार थी। तत्कालीन वीसी संतोष यादव की पहल पर अखिलेश यादव ने प्रोजेक्ट को स्वीकृति दी थी। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने से पहले रोड बनने का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका था। अब भाजपा सरकार सिर्फ फीता काट कर नंबर बढ़ाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
samajwadi party workers inaugurated the elevated road forcefully, report filed
sp - फोटो : अमर उजाला

एलिवेटेड रोड का जबरन उद्घाटन कर सपा के पूर्व मंत्री राकेश यादव व अन्य पदाधिकारियों ने अपनी मानसिकता का परिचय दिया है। हर योजना किसी सरकार के कार्यकाल में शुरू होती है और दूसरी सरकार में पूरी। यह एक सरकारी व्यवस्था है। सपाइयों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली है। अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। - मानसिंह गोस्वामी, महानगर अध्यक्ष, भाजपा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed