फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनाज मंडी अग्निकांडः फरिश्ते बनकर आए नवेद, जमाल और शकील, तस्वीरें हैं गवाह

Mon, 09 Dec 2019 09:19 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 09 Dec 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
anaj mandi fire Naved Jamal and Shakeel feed 15 hundred people out side lnj hospital
मृतकों के परिजनों को खाना बांटते नवेद और उसके साथी - फोटो : अमर उजाला

लोकनायक अस्पताल की मोर्चरी के बाहर रविवार को मौजूद सैकड़ों लोग भूखे-प्यासे थे। करीब 24 घंटे से मोर्चरी के पास खड़े इन लोगों को न एक कप चाय नसीब हुई थी और न ही पानी। पुरानी दिल्ली के नवेद, जमाल और शकील अपने दोस्तों के संग भूखे इनके लिए फरिश्ते बनकर पहुंचे। 


 

anaj mandi fire Naved Jamal and Shakeel feed 15 hundred people out side lnj hospital
अस्पताल के बाहर खाना खाते मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने एक हजार लोगों को छोले, चावल व आलू मिक्स बिरयानी बांटी। मोर्चरी के ठीक सामने लोगों की भूख देखकर इनका दिल द्रवित हो गया। सभी दोस्त वापस गए और सोमवार रात को 1500 लोगों के लिए भोजन तैयार करने में जुट गए। 
 

anaj mandi fire Naved Jamal and Shakeel feed 15 hundred people out side lnj hospital
शव गृह के बाहर मौजूद मृतकों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला से बातचीत में जामा मस्जिद इलाके के निवासी मोहम्मद नवेद ने बताया कि रविवार को वे दो दोस्तों के साथ मोर्चरी के सामने से गुजरते समय उन्होंने भारी भीड़ देखी। रात में वे फिर वहां से गुजरे तो भी उतनी ही भीड़ थी। उन्होंने लोगों से पूछा तो हादसे की जानकारी मिली। उन्होंने कुछ लड़कों को ठंड में कंपकंपाते भी देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
anaj mandi fire Naved Jamal and Shakeel feed 15 hundred people out side lnj hospital
जांच करने पहुंची फॉरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

नवेद और उसके दोस्तों ने घर जाकर योजना बनाई। सोमवार दोपहर नवेद, मसूक खान, मुर्सलीन, हाजी शकील, इसरार अहमद, जमालुद्दीन, साजिद और अराफात करीब एक हजार लोगों के लिए भोजन लेकर पहुंचे। इन दोस्तों को भीड़ की संख्या के बारे में सही जानकारी नहीं थी। वे थोड़ी-बहुत चाय भी बनाकर ले गए थे, लेकिन वह कम पड़ गई। खाना बांटने के बाद सभी दोस्त घर लौटे और सोमवार रात का खाना बनाने की तैयारी शुरू कर दी। रात करीब 7 बजे सभी दोस्त वहां पहुंचे और सभी को खाना लिया। 

विज्ञापन
anaj mandi fire Naved Jamal and Shakeel feed 15 hundred people out side lnj hospital
इसी इमारत में लगी थी आग - फोटो : अमर उजाला

जीबी पंत के गेट के बाहर बांटते हैं खाना
नवेद खान ने बताया कि आमतौर पर हर सोमवार जीबी पंत अस्पताल के बाहर गेट नंबर 6 पर ये सभी दोस्त मिलकर भोजन बांटते हैं। इसके लिए न इनका कोई संगठन है और न ही ये किसी से चंदा लेते हैं। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों से बातचीत में पता चला कि एलएनजेपी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भी कई मरीज और उनके तीमारदार हैं। ये भी कल से भूखे हैं। इसलिए सोमवार रात को वहां भी इन्होंने भोजन वितरित किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed