आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे नोएडा प्राधिकरण के सहायक परियोजना अभियंता (एपीई) ब्रजपाल चौधरी को लेकर हो रहे खुलासे चर्चा का विषय बन गए हैं। इस छापे में ब्रजपाल चौधरी की अरबों की संपत्ति ही बाहर नहीं आई है बल्कि दूसरी पत्नी का भी राज खुल गया है। हालांकि जब आप पूरी खबर पढ़ेंगे तो आप जरूर ही चालबाज इंजीनियर के करतूत जानकर अपना सिर पकड़ लेंगे....
(सभी फोटोः राजन राय)
2 of 5
raid on brajpal chaudhary house
- फोटो : अमर उजाला
आयकर विभाग की टीम फरीदाबाद के सूर्या विहार सेक्टर-91 स्थित ठिकाने पर पहुंची तो हैरान कर देने वाली बात सामने आई। यहां रहने वाली महिला ने ब्रजपाल चौधरी की पत्नी होने की बात स्वीकारते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया। ब्रजपाल की पहली पत्नी से दो बेटे अंकुर व अमित के अलावा बेटी पूजा बताई जाती है।
3 of 5
raid on brajpal chaudhary house
- फोटो : अमर उजाला
आयकर विभाग के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जब फरीदाबाद में रहने वाली महिला से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि ब्रजपाल ने ही उसे मकान खरीदकर दिया है। उसके दो बेटे अंकुर, अमित व एक बेटी पूजा है। यह सुनकर आयकर टीम हैरत में पड़ गई। अब दोनों पत्नियों के बच्चों के एक जैसे नाम के पीछे राज तलाशा जा रहा है।
4 of 5
raid on brajpal chaudhary house
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, फरीदाबाद के सूर्या विहार स्थित कोठी पर आयकर विभाग के छापे के बाद से ही मकान पर ताला लटका हुआ है। पड़ोसियों के अनुसार, बृहस्पतिवार को आयकर विभाग के छापे के बाद से घर पर कोई नहीं है। परिवार के लोग कहां गए किसी को पता नहीं है।
5 of 5
raid on brajpal chaudhary house
- फोटो : अमर उजाला
आस पड़ोस के लोगों के अनुसार, इस मकान में एक महिला व उसके बच्चे रहते थे, लेकिन उनका किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं था। ऐसे में उनके बारे में कोई ज्यादा कुछ नहीं जानता है। कॉलोनी के चौकीदार ने बताया बृहस्पतिवार सुबह दो गाड़ियों में अधिकारी आए थे और उनके साथ पुलिसकर्मी भी थे। देर शाम तक वे लोग यहां कार्रवाई करते रहे और फिर लौट गए।