फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DCP पत्नी को रिपोर्ट करेंगे ADCP पति, नोएडा की कानून-व्यवस्था दंपती के हाथों में

Mon, 20 Jan 2020 12:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 20 Jan 2020 12:41 PM IST
विज्ञापन
All about IPS couple vrinda shukla ankur agrawal in noida wife senior thanks to commissioner system
आईपीएस दंपती वृंदा शुक्ला अंकुर अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

पुरुष चाहे कितनी भी ऊंची पोस्ट पर क्यों न पहुंच जाए, वो बड़े से बड़ा अधिकारी क्यों न बन जाए लेकिन जब वो घर आता है तो उसकी बॉस पत्नी ही होती है। लेकिन अगर किसी पुरुष की पत्नी घर के अलावा दफ्तर में भी उसकी बॉस हो जाए तो कहने ही क्या? ऐसा ही कुछ नोएडा की आईपीएस वृंदा शुक्ला और अंकुर शुक्ला के साथ हुआ है, जानिए क्या है पूरा मामला जब पत्नी बन गई ऑफिस में पति की बॉस...

All about IPS couple vrinda shukla ankur agrawal in noida wife senior thanks to commissioner system
आईपीएस वृंदा शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएस पति-पत्नी के बारे में पता चला है कि ये दोनों बचपन से ही दोस्त हैं। ये साथ खेले, साथ एक ही स्कूल में पढ़े-लिखे और फिर दोनों को मोहब्बत हो गई। लेकिन इससे उनके प्रतियोगी जज्बे पर कोई फर्क नहीं पड़ा। एक दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ इन्हें आईपीएस के पद तक ले गई। दोनों आईपीएस बने तो शादी करने का फैसला लिया और पिछले ही साल अपने बचपन की दोस्ती को अंजाम तक पहुंचाते हुए दोनों ने शादी कर ली।

All about IPS couple vrinda shukla ankur agrawal in noida wife senior thanks to commissioner system
आईपीएस अंकुर अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के बाद दोनों की किस्मत उन्हें एक ही शहर में लाई और अब वृंदा और अंकुर साथ में नोएडा में काम करेंगे। दोनों का एक ही शहर में काम करना तब और भी दिलचस्प हो जाता है जब वृंदा घर के साथ ही ऑफिस में भी अंकुर की बॉस होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
All about IPS couple vrinda shukla ankur agrawal in noida wife senior thanks to commissioner system
आईपीएस वृंदा शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

कमिश्नरी सिस्टम लागू होने के बाद दोनों को नोएडा में मिली तैनाती
बीते दिनों लखनऊ और नोएडा में कमिश्नरी सिस्टम लागू हुआ है जिसके बाद ही ये संयोग देखने को मिला है। नोएडा से पहले लखनऊ पुलिस मुख्यालय में तैनात रहीं वृंदा शुक्ला को गौतमबुद्ध नगर का डीसीपी यानी पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। आईपीएस वृंदा यहां डीसीपी महिला सुरक्षा के पद पर तैनात की गई हैं। वहीं उनके पति अंकुर अग्रवाल को करीब एक माह पहले ही नोएडा का एसपी सिटी बनाया गया है।

विज्ञापन
All about IPS couple vrinda shukla ankur agrawal in noida wife senior thanks to commissioner system
आईपीएस वृंदा शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार नई कमिश्नरी प्रणाली के अनुसार अब अंकुर अग्रवाल अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर हैं। जब वृंदा की तैनाती लखनऊ में थी तब अंकुर मथुरा में एएसपी के पद पर तैनात थे। यह दोनों हरियाणा के अंबाला के मूल निवासी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed