फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Blast: अल-फलाह की 140 करोड़ की संपत्ति कुर्क, ED ने चेयरमैन जवाद सिद्दीकी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

Fri, 16 Jan 2026 06:55 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 16 Jan 2026 06:55 PM IST
सार

इस विश्वविद्यालय की भूमिका एक व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल की जांच के दौरान सामने आई। इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनाईए) और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीन डॉक्टरों सहित 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Al-Falah universitys assets worth Rs 140 crore seized ED files chargesheet against chairman Jawad Siddiqui
अल फलाह का मालिक जावद अहमद सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को हरियाणा की अल-फलाह यूनिवर्सिटी की करीब 140 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। यह विश्वविद्यालय 10 नवंबर को लालकिला क्षेत्र में हुए धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर आया था। ईडी ने इस मामले में अल-फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी और अल फलाह ट्रस्ट के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की है।

Trending Videos
Al-Falah universitys assets worth Rs 140 crore seized ED files chargesheet against chairman Jawad Siddiqui
अल फलाह यूनिवर्सिटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

54 एकड़ का कैंपस और इमारतें जब्त
ईडी के अधिकारियों के अनुसार, फरीदाबाद के धौज क्षेत्र में स्थित 54 एकड़ भूमि पर फैले विश्वविद्यालय परिसर, शैक्षणिक भवन, विभिन्न स्कूलों और विभागों की इमारतें और छात्रावासों को कुर्क किया गया है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जारी अस्थायी कुर्की आदेश के जरिए की गई।

Al-Falah universitys assets worth Rs 140 crore seized ED files chargesheet against chairman Jawad Siddiqui
अल फलाह यूनिवर्सिटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अपराध से अर्जित संपत्ति घोषित
इन संपत्तियों का स्वामित्व अल-फलाह ट्रस्ट के पास है, जिन्हें ईडी ने 'अपराध से अर्जित आय' की श्रेणी में रखा है। बता दें कि इस बात की खबर पहले से ही सामने आ रही थी कि ईडी इन संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Al-Falah universitys assets worth Rs 140 crore seized ED files chargesheet against chairman Jawad Siddiqui
अल फलाह यूनिवर्सिटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छात्रों से कथित धोखाधड़ी का आरोप
जवाद सिद्दीकी को ईडी ने नवंबर में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। एजेंसी का आरोप है कि ट्रस्ट द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों के पास आवश्यक और वैध मान्यता नहीं थी, इसके बावजूद छात्रों और अभिभावकों को गुमराह कर उनसे फीस वसूली गई।

विज्ञापन
Al-Falah universitys assets worth Rs 140 crore seized ED files chargesheet against chairman Jawad Siddiqui
अल-फलाह यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला

पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल
ईडी ने जवाद सिद्दीकी और अल-फलाह ट्रस्ट के खिलाफ विशेष पीएमएलए अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। दोनों को आरोपी बनाते हुए एजेंसी ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग कानून के तहत अभियोजन की मांग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed