फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस की बेटी टॉप ट्रेंड पर, सोशल मीडिया पर शीला दीक्षित को आम से खास ने किया याद

Sun, 21 Jul 2019 08:44 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 21 Jul 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
After Rahul Gandhi tweet Congress daughter sheila dixit top trend on social media
मिलनसार, हंसमुख और अपनी बुराई को धैर्य से सुनने वाली दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हर कोई सोशल मीडिया पर नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है। कांग्रेस की बेटी सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड पर है तो राजनेता, अभिनेता से लेकर आम जनता शीला का यूं चले जाने से गमगीन। हर कोई शीला को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में किए गए कार्यों को याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है। यूजर्स दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सीएनजी, मेट्रो से एनसीआर को जोड़ने और फ्लाईओवर से ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने  के लिए याद कर रहे हैं। 

 
After Rahul Gandhi tweet Congress daughter sheila dixit top trend on social media
शनिवार दोपहर जैसे ही शीला दीक्षित की हार्टअटैक से मौत की खबर फ्लैश हुई, हर कोई हैरान रह गया। फेसबुक पोस्ट और ट्वीट के माध्यम से शीला दीक्षित का यूं चले जाना यूजर्स को हैरान कर गया। हर कोई शीला दीक्षित की हार्ट अटैक से मौत को सोशल मीडिया के माध्यम से क्रॉस चैक करता रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शीला दीक्षित ने दिल्ली के विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी है। 
After Rahul Gandhi tweet Congress daughter sheila dixit top trend on social media
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
राहुल ने कांग्रेस की बेटी का नाम दिया
राहुल गांधी ने  कहा कि मैं शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुखी हूं। वह कांग्रेस पार्टी की प्रिय बेटी थीं, जिनके साथ मेरा नजदीकी रिश्ता रहा। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और दिल्ली के निवासियों के प्रति मेरी संवेदनाएं है। उन्होंने दिल्ली के निवासियों की तीन बार मुख्यमंत्री रहते हुए नि:स्वार्थ भाव से सेवा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
After Rahul Gandhi tweet Congress daughter sheila dixit top trend on social media
पांच जुलाई को केंद्रीय बजट पर था आखिरी ट्वीट
शीला ने आखिरी ट्वीट पांच जुलाई को केंद्रीय बजट पर किया था। दीक्षित ने लिखा था कि  आम बजट लोगों को निराश करने वाला था। देश की राजधानी दिल्ली को बजट में कुछ नहीं दिया गया है। उन्होंने यह भी लिखा था कि पिछले कुछ बजट में दिल्ली को कुछ नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
After Rahul Gandhi tweet Congress daughter sheila dixit top trend on social media
दिल्ली को हरियाली से किया गुलजार
अभिनेत्री रिचा चड्ढा ने लिखा, जो भी दिल्ली में बड़ा हुआ है उसे शीला दीक्षित का जाना पर्सनल लॉस जैसा लगेगा। मेरे कॉलेज के दिनों में दिल्ली की हरियाली सही मायनों में 300 फीसदी बढ़ी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। परिवार के लिए संवेदना। वहीं, रवीना टंडन ने भी ट्वीट करके दुख जताया। उन्होंने लिखा कि आदर और प्रार्थना। परिवार के लिए सांत्वना। बेहद प्यार की जाने वालीं और सम्माननीय सीएम थीं। अपने कार्यकाल के दौरान सकारात्मक और दिखाई देने वाला बदलाव दिल्ली में लाईं। रेस्ट इन पीस ओम शांति। उधर, अभिनय से राजनीति में आईं  उर्मिला मातोंडकर ने भी शीला दीक्षित को श्रद्धांजलि दी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed